लाइव न्यूज़ :

कानपुर में कारोबारी के घर छापेमारी में करोड़ों की बेहिसाब नकदी की बरामदगी

By भाषा | Updated: December 24, 2021 22:03 IST

Open in App

कानपुर/कन्नौज(उप्र), 24 दिसंबर पड़ोसी जिले कन्नौज में इत्र उद्योग समेत अन्‍य कारोबार से जुड़े कानपुर के कारोबारी के आवास और अन्‍य परिसरों में चल रही छापेमारी में करोड़ों रुपये की कथित बेहिसाब नकदी की बरामदगी का दावा किया गया है।

जीएसटी खुफिया और आयकर विभाग के एक सूत्र ने शुक्रवार को बताया कि कारोबारी के यहां से केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी), आयकर विभाग और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की खुफिया इकाई ने कथित तौर पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है।

हालांकि, अधिकारियों ने छापेमारी में बरामद राशि की न तो पुष्टि की और न ही खंडन किया। सोशल मीडिया मंचों पर वायरल हो रही छापेमारी की कथित कुछ तस्वीरों में कानपुर में कारोबारी पीयूष जैन के आवासीय परिसर में बड़ी-बड़ी अल्मारियों में नकदी के ढेर दिखाई दे रहे हैं।

नाम न छापने की शर्त पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को कानपुर, गुजरात और मुंबई में कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की गई थी। कर अधिकारियों ने शहर में पान मसाला और अन्य सुगंधित तंबाकू उत्पादों के 'शिखर' ब्रांड के निर्माण कारखाने पर भी छापा मारा।

अधिकारी ने बताया कि रिहायशी परिसरों में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कागज में लिपटी नकदी बरामद हुई है। अधिकारी ने बताया कि बरामद रकम कथित रूप से एक माल ट्रांसपोर्टर द्वारा नकली चालान और बिना ई-वे बिल के माल भेजने से जुड़ी है।

इस बीच, कन्नौज से मिली खबर के अनुसार, दोपहर करीब तीन बजे वरिष्ठ अधिकारी, जैन के दो बेटों मोलू और प्रत्यूष के साथ कन्नौज स्थित उनके आवास पर पहुंचे और आवास में प्रवेश किया । किसी भी अधिकारी ने कुछ भी बताने से इनकार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल