लाइव न्यूज़ :

मप्र में सेवानिवृत्त अफसर की 1.5 करोड़ रुपये की बेहिसाब संपत्तियां कुर्क होंगी

By भाषा | Updated: September 8, 2021 19:39 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), आठ सितंबर पुलिस के आर्थिक अपराध अनुसंधान दस्ते (ईओडब्ल्यू) ने एक स्थानीय अदालत के आदेश पर इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) के सेवानिवृत्त अफसर और उसके परिजनों की करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की बेहिसाब संपत्तियों की कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ईओडब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक धनंजय शाह ने संवाददाताओं को बुधवार को बताया कि आईडीए के पूर्व कार्यपालन इंजीनियर विमल कुमार गंगवाल और उनके परिजनों के नाम से खरीदी गईं जिन अचल संपत्तियों को अदालत के हालिया आदेश पर कुर्क किया जा रहा है, उनमें इंदौर में 18 स्थानों पर आलीशान भवन, दुकानें और कृषि भूमि शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि गंगवाल की कुल 66 लाख रुपये की चल संपत्तियों को भी कुर्क किया जा रहा है और इनमें सोने-चांदी के जेवरात शामिल हैं।

शाह ने कहा, "हम अदालत में साबित करने में कामयाब रहे कि गंगवाल ने ये सभी संपत्तियां सरकारी सेवा के दौरान हासिल अवैध धन लाभ से बनाई थीं।"

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार की शिकायत पर गंगवाल के ठिकानों पर वर्ष 2010 में छापे मारे थे और उनकी वैध आय से ज्यादा संपत्तियों का खुलासा किया था।

उन्होंने बताया कि ये छापे आईडीए से गंगवाल की सेवानिवृत्ति के चंद महीने पहले मारे गए थे। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत स्थानीय अदालत में वर्ष 2016 के दौरान आरोपपत्र पेश किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू