लाइव न्यूज़ :

बांधवगढ़ टाइगर रिवर्ज में  17 वर्षीय बाघिन की मौत

By भाषा | Updated: August 8, 2019 15:30 IST

बीटीआर के प्रभारी क्षेत्रीय उप निदेशक अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि ताला रेंज के बठान इन्क्लोजर में तीन माह पहले रखी गई बाघिन टी-23 की गुरुवार को सुबह मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्ला ने बाघिन का उपचार कर रहे चिकित्सक के हवाले से बताया कि घायल होने के बाद बाघिन कमजोर हो गई थी।शुक्ला ने बताया कि एक अनुमान के अनुसार बीटीआर में कुल 110 बाघ हैं।

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिवर्ज (बीटीआर) में 17 साल की एक बाघिन की बृहस्पतिवार सुबह को स्वाभाविक तौर पर मौत हो गई। बीटीआर के प्रभारी क्षेत्रीय उप निदेशक अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि ताला रेंज के बठान इन्क्लोजर में तीन माह पहले रखी गई बाघिन टी-23 की गुरुवार को सुबह मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि बाघिन की उम्र 17 साल की थी और मार्च माह में दुगबार बीट में एक बाघ के साथ आपसी लड़ाई में घायल होने के बाद उसे यहां इन्क्लोजर में रख कर उसका उपचार किया जा रहा था। शुक्ला ने बाघिन का उपचार कर रहे चिकित्सक के हवाले से बताया कि घायल होने के बाद बाघिन कमजोर हो गई थी व पिछले तीन दिन से कुछ भी नहीं खा रही थी।

उन्होंने बताया कि बाघिन के शव को आज पोस्टमार्टम कर नियमानुसार जलाया जायेगा। शुक्ला ने बताया कि एक अनुमान के अनुसार बीटीआर में कुल 110 बाघ हैं। प्रदेश के उमरिया जिले में पिछले 15 दिनों में यह चौथे बाघ की मौत है। इससे पहले बीटीआर में आपसी लड़ाई में तीन बाघों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?