लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से संक्रमित नहीं पाए गए उमर अब्दुल्ला

By भाषा | Updated: April 27, 2021 11:52 IST

Open in App

श्रीनगर, 27 अप्रैल नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला मंगलवार को कोविड-19 जांच में संक्रमित नहीं पाए गए। उमर 18 दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने टि्वटर पर कहा कि वह खुशनसीब रहे कि उनमें नाक बंद होने के अलावा और कोई लक्षण नहीं दिखा।

उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, ‘‘पहली बार संक्रमित पाए जाने के 18 दिन बाद मैं कोविड-19 से संक्रमित नहीं पाया गया। शुक्र है कि नौवें दिन के बाद कुछ दिनों के लिए नाक बंद होने के अलावा मुझमें और कोई लक्षण नहीं दिखा। मैं जानता हूं कि कई लोग इतने खुशनसीब नहीं हैं जितना मैं और मैं इसके लिए अल्लाह का बहुत शुक्रगुजार हूं।’’

उमर अब्दुल्ला नौ अप्रैल को संक्रमित पाए गए थे। उनके पिता और नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पिछले महीने कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

देशभर में कोरोना वायरस के मामले बेतहाशा बढ़ते के बीच अब्दुल्ला अपने टि्वटर अकाउंट से कोविड मरीजों और उनके रिश्तेदारों के परेशानी में फंसे होने के संदेश पोस्ट करते रहे हैं। टि्वटर पर उनके 32 लाख फोलोअर हैं।

नेकां उपाध्यक्ष ने कहा कि वह उन लोगों की भावनाओं को समझ सकते हैं जिनके प्रियजन कोविड-19 महामारी के कारण अस्पताल में भर्ती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव