लाइव न्यूज़ :

उमा भारती ने मध्य प्रदेश में सड़क पर उतर कर शराबबंदी अभियान चलाने की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: September 18, 2021 19:47 IST

Open in App

भोपाल,18 सितंबर भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने राज्य में उनकी पार्टी की सरकार द्वारा अगले साल 15 जनवरी तक शराब पर प्रतिबंध नहीं लगाये जाने पर सड़क पर उतर कर शराबबंदी अभियान चलाने की शनिवार को चेतावनी दी।

उमा ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘ अगले साल 15 जनवरी के बाद वह मध्य प्रदेश में शराबबंदी अभियान चलाएंगी।’’

हालांकि, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘ हमारा यह एक (शांतिपूर्ण) अभियान होगा, न कि उग्र आंदोलन। इस दौरान हम सड़क पर उतर कर राज्य सरकार से मांग करेंगे कि प्रदेश में तुरंत शराबबंदी की जाए।’’

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘15 जनवरी से पहले हम नशा मुक्ति के लिए सामाजिक जागरूकता अभियान भी चलाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ शराबबंदी की जानी चाहिए एवं की जा सकती है। राजस्व संग्रह करने के दूसरे रास्ते निकाले जा सकते हैं।’’

साथ ही, उमा ने ट्वीट किया, ‘‘मध्य प्रदेश में शराबबंदी आसान इसलिए भी है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा दोनों ही शराबबंदी करने में समर्थ हैं क्योंकि वह दोनों शराब एवं नशा के खिलाफ हैं।’’

उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘‘मुझे लट्ठ शब्द का प्रयोग करने का जरा भी रंज नहीं है क्योंकि सरकार के द्वारा सख्त कानून या महिलाओं का शक्तिशाली अभियान ही शराबबंदी कराएगा।’’

उमा ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश में बलात्कार, छेड़खानी, दुर्घटनाएं, बीमारियां इन सबका मुख्य कारण शराब का सेवन है। शराबियों के खुलेआम सड़क पर घूमने से मध्य प्रदेश की बहन एवं बेटियां सुरक्षित महसूस नहीं करती, इसलिए मध्य प्रदेश जैसे शांतिप्रिय राज्य में शराबबंदी बहुत जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos