लाइव न्यूज़ :

उल्फा (आई) ने संघर्ष विराम अगले तीन महीने के लिए बढ़ाया

By भाषा | Updated: August 14, 2021 13:45 IST

Open in App

गुवाहाटी, 14 अगस्त प्रतिबंधित संगठन उल्फा (इंडीपेंडेंट) ने इस साल मई में घोषित एकतरफा संघर्षविराम को शनिवार को अगले तीन महीने के लिए बढ़ाने की घोषणा की क्योंकि राज्य में कोविड-19 की स्थिति में सुधार होना अभी बाकी है।

उल्फा (आई) के कमांडर इन चीफ परेश बरुआ ने यहां पत्रकारों को ई-मेल किए एक बयान में कहा कि संगठन ने 15 मई को संघर्ष विराम की घोषणा की थी और उसने अगले तीन महीने की अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के अभियान से दूर रहने का फैसला किया है क्योंकि लोग महामारी के कारण मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।

बरुआ ने कहा, ‘‘कोविड-19 की स्थिति अभी सुधरी नहीं है और अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत हमने संघर्ष विराम को अगले तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है और इस दौरान कोई अभियान नहीं चलाया जाएगा।’’

इस गतिविधि पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, ‘‘यह बहुत साहसी और सकारात्मक घोषणा है। उल्फा (आई) ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसी तरह के बंद का भी आह्वान नहीं किया है जो पहले चलन हुआ करता था। ये कदम सराहनीय हैं। मुझे आशा है कि संघर्ष विराम स्थायी होगा और परेश बरुआ के नेतृत्व में संगठन मुख्यधारा में लौट आएगा।’’

सरमा ने 10 मई को राज्य के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालने के बाद संगठन से बातचीत के लिए आगे आने का अनुरोध किया था। तीन दशकों में पहली बार, उल्फा (आई) ने घोषणा की है कि वह महामारी, दक्षिण एशिया में सीमा संघर्ष, बाढ़, कटाव और बेरोजगारी सहित कई मुद्दों के कारण इस स्वतंत्रता दिवस पर किसी भी ‘‘सशस्त्र विरोध’’ में शामिल नहीं होगा या बंद का आह्वान नहीं करेगा, जो पहले आम था।

संगठन ने हालांकि लोगों से उल्फा का झंडा फहराकर, काला बिल्ला (बैज) और कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए काले झंडे दिखाकर ‘‘लोकतांत्रिक रूप से’’ इस दिन का विरोध करने का आग्रह किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू