लाइव न्यूज़ :

उल्फा (आई) के शीर्ष उग्रवादी के आत्मसमर्पण से मेघालय में उग्रवाद का अंत: डीजीपी

By भाषा | Updated: November 12, 2020 15:39 IST

Open in App

शिलांग, 12 नवंबर मेघालय के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आर चंद्रनाथन ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रतिबंधित उल्फा (इंडिपेंट) संगठन के दूसरे शीर्ष कमांडर दृष्टि राजखोवा के आत्मसमर्पण के साथ राज्य में उग्रवाद का अंत हो गया है।

उल्फा (आई) के स्वयंभू कमांडर-इन-चीफ परेश बरुआ के करीबी राजखोवा ने बुधवार को दक्षिण गारो हिल्स जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के समीप सेना के समक्ष चार अन्य उग्रवादियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। वह गारो हिल्स क्षेत्र में सक्रिय था और उसने कई अन्य विद्रोही संगठनों को सहायता प्रदान की थी।

डीजीपी ने पीटीआई-भाषा से कहा, "राजखोवा के आत्मसमर्पण से मेघालय, खासकर अशांत गारो हिल्स क्षेत्र, में दो दशक से चल रहे सशस्त्र संघर्ष का अंत हो गया है।"

शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा, "उस पर काफी दबाव था...। हथियार छोड़ने के अलावा उसके पास कोई अन्य विकल्प नहीं था।’’

चंद्रनाथन ने कहा कि उग्रवादी इसी साल दो बार राज्य पुलिस के साथ मुठभेड़ में बच गया था।

पुलिस प्रमुख ने कहा, "हम इस साल दो बार उसे पकड़ने में चूक गए। आखिरी मुठभेड़ में उसका एक अंगरक्षक घायल हो गया था लेकिन वह बाल-बाल बच गया था।"

उन्होंने कहा कि राजखोवा के खिलाफ पांच-छह मामले लंबित हैं।

एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया कि राजखोवा ने असम में अपनी पत्नी से संपर्क किया था और सेना के समक्ष "सुरक्षित" आत्मसमर्पण के लिए पहल करने को था क्योंकि उसे मेघालय पुलिस पर भरोसा नहीं है।

उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण के बाद सेना राजखोवा और उसके चार अन्य सहयोगियों को असैनिक वाहनों से असम ले जा रही थी। लेकिन मेघालय पुलिस ने बुधवार शाम करीब छह बजे पूर्वी गारो हिल्स जिले में उन्हें रोक लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी