लाइव न्यूज़ :

उल्फा (आई) ने ओएनजीसी के तीन कर्मचारियों का अपहरण किया : असम पुलिस

By भाषा | Updated: April 23, 2021 22:47 IST

Open in App

गुवाहाटी, 23 अप्रैल असम पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसे सूचना मिली है कि इस सप्ताह की शुरुआत में ओएनजीसी के तीन कर्मचारियों के अपहरण में उल्फा (इंडिपेंडेंट) का हाथ है और इस संबंध में अभी तक संगठन से जुड़े 14 सदस्यों और उससे हमदर्दी रखने वालों को गिरफ्तार किया गया है।

असम के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन लोगों को एक एम्बुलेंस में ले जाया गया।

असम पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पुष्ट सूचना है कि अपहरण उल्फा (आई) ने संगठन के स्वयं-भू मेजर गणेश लाहौन, पूरम लाहौन और उसके साथियों आद्यामाल असोम, मनीराम बोरगोहैण और प्रदीप गोगोई के कहने पर किया है।

पुलिस ने कहा कि कर्मचारियों को कोई नुकसान पहुंचे बगैर उन्हें सुरक्षित लाने का प्रयास किया जा रहा है।

गिरफ्तार किए गए 14 लोगों ने कथित रूप से प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से उल्फा (आई) की मदद की है।

बुधवार को हुए अपहरण के बाद से बचाव अभियान की समीक्षा के लिए शिवसागर में मौजूद असम पुलिस के विशेष महानिदेशक जी. पी. सिंह ने बताया कि ओएनजीसी के तीन कर्मचारियों को ले जाने के लिए एम्बुलेंस का उपयोग किया गया था।

सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘ओएनजीसी के कर्मचारियों का अपहरण करने के लिए एम्बुलेंस का उपयोग विशेष रूप से महामारी के दौर में, बेहद निंदनीय है।’’

उन्होंने कहा कि उल्फा के ऐसे ‘अमानवीय कृत्य’ के बावजूद ‘‘हम पुलिस या सुरक्षा बलों को सामान्य तौर पर एम्बुलेंस की जांच करने का निर्देश नहीं दे रहे हैं।’’

सिंह ने नागरिक समाज से अनुरोध किया कि ‘‘वे उल्फा के इस अमानवीय कृत्य के खिलाफ आवाज उठाने पर विचार करें।’’

अपर असम के सभी 10 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में स्थित ओआईएल और ओएनजीसी इकाई की सुरक्षा की समीक्षा करने को कहा गया है, खास तौर से सुदूर इलाकों में स्थित संयंत्रों पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे