लाइव न्यूज़ :

उल्फा(आई) ने चाय कंपनी से कार्यालय असम स्थानांतरित करने, राज्य के लोगों को भर्ती करने को कहा

By भाषा | Updated: April 8, 2021 21:07 IST

Open in App

गुवाहाटी, आठ अप्रैल प्रतिबंधित संगठन उल्फा (आई) ने बृहस्पतिवार को एक प्रमुख चाय कंपनी को नोटिस जारी करते हुए उससे तत्काल अपना प्रशासनिक कार्यालय असम स्थानांतरित करने और राज्य के स्थानीय लोगों को नौकरी पर रखने को कहा है, ऐसा नहीं करने पर उसे “असम में कारोबार करने से रोका जाएगा।”

यूनाइटेड लिबरेशन फ्रांट ऑफ असोम (इंडिपेंडेंट) ने ई-मेल के जरिये अमलगामेटेड प्लांटेशंस प्राइवेट लिमिटेड (एपीपीएल) को नोटिस भेजा जिसकी प्रति ‘पीटीआई-भाषा’ और अन्य मीडिया संस्थानों को भी भेजी गई।

इस नोटिस पर उल्फा(आई) पब्लिसिटी डिपार्टमेंट के सदस्य स्वयंभू ‘कैप्टन’ रुमेल असोम के दस्तखत हैं। इसमें कहा गया, “द यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम (इंडिपेंटेंट) ने इस बात का संज्ञान लिया है… असम में आपके मालिकाना हक वाले चाय बागानों में प्रबंधन…।”

बयान के मुताबिक, “हम इस बात की प्रशंसा करते हैं कि आप मुनाफा कमाने वाले व्यापार में हैं और ऐसे में आपको अपनी कॉरपोरेट योजना पर विचार करना चाहिए। हालांकि, आप पर इस जमीन और उसके लोगों की भारी जिम्मेदारी है….। …आपका मुख्य कार्यालय असम से बाहर है जहां असम से कोई स्थानीय कर्मचारी नहीं है। संपर्क कार्यालय भी असम में नहीं है।”

एपीपीएल 10 साल पहले पश्चिम बंगाल और असम में चाय बागानों के संचालन के लिये तत्कालीन टाटा टी लिमिटेड (अब टाटा ग्लोबल बेवरेजेज लिमिटेड या टीजीबीएल) से अलग होकर अस्तित्व में आई थी।

एपीपीएल का मुख्यालय कोलकाता में हैं जबकि इसका कॉरपोरेट कार्यालय गुवाहाटी में है।

एपीपीएल के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह गुलिया से बयान के लिये संपर्क नहीं हो सका।

उल्फा(आई) ने अपनी ईमेल में कहा, “हमें पता है आप अपने कर्मचारियों की नियुक्ति असम के बाहर से कर रहे हैं” न कि राज्य से स्थानीय युवकों की भर्ती कर रहे हैं और चेतावनी दी कि यह कॉरपोरेट और राज्य के बीच “दोनों की जीत की भावना के विपरीत” है।

उल्फा(आई) ने चेतावनी दी कि कंपनी के अधिकारियों को असम में यात्रा नहीं करने दी जाएगी और अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो “चाय बागानों को बंद करने से” एपीपीएल को “बर्बादी” का सामना करना पड़ेगा।

कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक वह देश में दूसरी सबसे बड़ी चाय उत्पादक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह