लाइव न्यूज़ :

उल्फा (आई) ने तेल कंपनी के दो अपहृत कर्मचारियों की रिहाई पर फैसला टाला

By भाषा | Updated: February 21, 2021 22:02 IST

Open in App

गुवाहाटी, 21 फरवरी प्रतिबंधित उल्फा (आई) ने रविवार को कहा कि संगठन ने एक तेल कंपनी के अपहृत दो कर्मचारियों पर कोई कदम उठाने के बारे में निर्णय को आगे के लिए ‘‘टाल’’ दिया है और सकारात्मक परिणाम के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ वार्ता जारी रखेगा।

यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम- स्वतंत्र (उल्फा-आई) के प्रमुख परेश बरूआ ने गौहाटी प्रेस क्लब के महासचिव संजय राय को फोन पर सूचित किया कि दोनों कर्मचारियों की रिहाई पर चर्चा जारी है और ‘‘हमें उम्मीद है कि सकारात्मक परिणाम निकलेगा।’’

बहरहाल, बरूआ ने कहा, ‘‘मुद्दे के समाधान के लिए एक निश्चित समय सीमा होगी और उनकी रिहाई के लिए वार्ता अंतहीन नहीं हो सकती है।’’

उग्रवादियों ने क्वीपो ऑयल एवं गैस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के दो कर्मचारियों का पिछले वर्ष 21 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले के कुमाचैखा से अपहरण कर लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी