लाइव न्यूज़ :

उल्फा ने ली गुवाहाटी ब्लास्ट की ज़िम्मेदारी, हमले में चार घायल

By स्वाति सिंह | Updated: October 13, 2018 19:18 IST

सम के पुलिस महानिदेशक कुलाधर सैकिया ने बताया कि तकरीबन पौने बारह बजे दोपहर में पान बाजार इलाके में निर्माण सामग्री की ढेर में एक विस्फोट हुआ जिससे चार राहगीर घायल हो गए। घायलों में एक महिला शामिल है।

Open in App

गुवाहाटी के सुकलेश्वर घाट इलाके में शनिवार को एक विस्फोट हुआ जिसमें चार लोग घायल हो गए। उल्फा ने इसकी जिम्मेदारी ली है और कहा है कि यह असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को अद्यतन करने के खिलाफ उसके विरोध का इजहार था।

असम के पुलिस महानिदेशक कुलाधर सैकिया ने बताया कि तकरीबन पौने बारह बजे दोपहर में पान बाजार इलाके में निर्माण सामग्री की ढेर में एक विस्फोट हुआ जिससे चार राहगीर घायल हो गए। घायलों में एक महिला शामिल है।

सैकिया ने कहा, 'बहुत तरह के विस्फोटक यंत्र हैं...कुछ में स्विच होते हैं। जांच के बाद ही यह पता चलेगा कि क्या कोई आतंकवादी संगठन इसमें संलिप्त है।

घायलों की पहचान कल्प ज्योति तालुकदार, शंकु कुमार दास, तायफुद्दीन अहमद और बिनिता दास के रूप में किया गया है। उन्हें हल्की चोटें आई हैं। उनका इलाज निकटवर्ती महेन्द्र मोहन चौधरी सिविल अस्पताल में किया जा रहा है।

इस बीच, उल्फा (स्वतंत्र) के परेश बरूआ ने स्थानीय टीवी चैनलों को फोन कर दावा किया कि यह विस्फोट नागरिकता (संशोधन) विधेयक और एनआरसी को अद्यतन करने पर विरोध जताने के लिए किया गया है।

बरूआ ने आरोप लगाया कि एनआरसी का उपयोग गैर-असमी लोगों को राज्य में बसाने के लिए किया जाएगा।

बता दें कि असम के गुवाहाटी के फैंसी बाजार शनिवार को दोपहर 12 बजे के आस-पास बम ब्लास्ट हुआ था। इस घटना में चार लोगों के घायल होने की सूचना है। यह विस्फोट महेंद्र मोहन चौधरी अस्पताल (एमएमसी) के पीछे पनबाजार पुलिस स्टेशन के आसपास हुआ था। 

विस्फोट में चार लोग घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए एमएमसी अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस फोर्स मौजूद है। इलाके में हाई अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :असम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?