ब्रिटेन का वेलिंगटन कॉलेज पुणे में पहला विद्यालय खोलेगा

By भाषा | Updated: November 7, 2021 19:44 IST2021-11-07T19:44:19+5:302021-11-07T19:44:19+5:30

UK's Wellington College to open first school in Pune | ब्रिटेन का वेलिंगटन कॉलेज पुणे में पहला विद्यालय खोलेगा

ब्रिटेन का वेलिंगटन कॉलेज पुणे में पहला विद्यालय खोलेगा

नयी दिल्ली, सात नवंबर ब्रिटेन का वेलिंगटन कॉलेज इंटरनेशनल भारत में अपना पहला विद्यालय पुणे में खोलेगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कॉलेज ने भारत में स्कूल खोलने के लिए यूनिसन ग्रुप के साथ पिछले महीने साझेदारी की घोषणा की थी। यूनिसन एजुकेशन फाउंडेशन के सह-संस्थापक अनुज अग्रवाल ने कहा कि दीर्घकालिक रणनीति पूरे भारत में स्कूल खोलने की है। पहला विद्यालय पुणे में 2023 में खुलेगा। दूसरे विद्यालय के बारे में भी जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कई विद्यालय खोलने की योजना है लेकिन इसकी गति उस हिसाब से ही रखी जाएगी जिसमें गुणवत्ता और विशिष्टता को सुनिश्चित किया जा सके।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘वेलिंगटन कॉलेज इंटरनेशनल पुणे में मौजूदा स्कूलों का एक विकल्प प्रदान करेगा। वेलिंगटन का ध्यान सर्वांगीण उत्कृष्टता प्रदान करने पर होगा।''

वेलिंगटन कॉलेज इंटरनेशनल अंतरराष्ट्रीय विद्यालयों का समूह है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: UK's Wellington College to open first school in Pune

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे