लाइव न्यूज़ :

यूक्रेनी नागरिक ने खुदकुशी की, सुसाइड नोट में ब्रज में अंतिम संस्कार की इच्छा जतायी

By भाषा | Updated: December 29, 2021 20:05 IST

Open in App

मथुरा (उत्तर प्रदेष), 29 दिसम्बर उत्तर प्रदेष के मथुरा जनपद में ब्रज भ्रमण के इरादे से दो महीने पहले गोवर्धन आए एक यूक्रेन के एक युवक ने स्थानीय आश्रम में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है तथा उसके कमरे में मिले लैपटॉप, वीजा, पासपोर्ट व मोबाइल फोन आदि सामान कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

थानाध्यक्ष राजकमल ने बताया कि एलेक्जेंडर नामक 37 वर्षीय युवक दो माहीने पहले अपने एक मित्र ब्रज सुंदरदास के साथ भारत आया था तथा गोवर्धन के आन्यौर गांव के गोविंद कुण्ड के निकट श्रीराधा मोहनमोहन मंदिर के एक कमरे में रह रहा था।

उन्होंने बताया, उसका मित्र ब्रज सुंदर दास तो बीते 11 दिसम्बर को यूक्रेन वापस लौट गया, जबकि एलेक्जेण्डर यहीं रह गया । उन्होंने बताया कि उसके बगल के कमरे में एक रूसी नागरिक रहता है। बुधवार को जब उन लोगों ने सुबह होने के बाद भी कमरे से बाहर आते नहीं देखा तो इसकी जानकारी मंदिर के महंत जानकी दास को दी।

जानकी दास की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया तो पाया कि उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कमरा अंदर से बंद था, जिसे तोड़ कर शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

स्थानीय सूचना विभाग के निरीक्षक प्रदीप षर्मा ने बताया, मृतक यूक्रेनी नागरिक के कमरे से पुलिस को उसका मोबाइल फोन, लैपटॉप, वीजा, पासपोर्ट एवं अन्य दस्तावेज मिले हैं, जिनमें से एक में उसने अपनी मृत्यु हो जाने पर किसी भी अन्य को दोषी न मानते हुए उसका अंतिम संस्कार ब्रजभूमि में ही करने की इच्छा प्रकट की है।

उन्होंने बताया, मृतक के पास अक्टूबर 2022 तक का वीजा था, तथा यह बिजनेस वीजा पर मथुरा आया था। उसकी मृत्यु के संबंध में सारी सूचना यूक्रेनी दूतावास को भेज दी गई है और वहां से जो भी निर्देष मिलेंगे, उन्हीं के अनुसार उसका अंतिम संस्कार आदि की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन