लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के संगठन ‘खालसा एड’ ने प्रदर्शनकारी किसानों को मुफ्त भोजन, जरूरी सामान की पेशकश की

By भाषा | Updated: December 2, 2020 15:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर ब्रिटेन के सिख परोपकारी संगठन ‘खालसा एड’ ने बुधवार को कहा कि उसने राष्ट्रीय राजधानी के सिंघू और टिकरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को मुफ्त भोजन और जरूरी सामान की पेशकश की है।

संगठन पिछले दो महीनों से ‘दिल्ली चलो’ प्रदर्शन के तहत किसानों की मदद कर रहा है।

खालसा एड के निदेशक अमरप्रीत सिंह ने एक बयान में कहा कि उसके कार्यकर्ता सिंघू और टिकरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए लंगर आयोजित कर रहे हैं और उन्हें चाय, नाश्ता तथा चिकित्सा मदद भी दी जा रही है ।

उन्होंने कहा कि चूंकि महिलाओं को दिक्कतें हो रही हैं इसलिए खालसा एड ने 50 पोर्टेबल शौचालय की व्यवस्था करने का भी फैसला किया है ।

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले सप्ताह से ही दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। गतिरोध जल्द से जल्द दूर करने और प्रदर्शनकारियों की चिंताओं का समाधान करने के लिए केंद्र ने कई दौर की बैठकें भी की है। अगले दौर की वार्ता तीन दिसंबर को होगी।

संगठन ‘खालसा एड’ बाढ़, भूकंप, युद्ध जैसी आपदाओं के समय दुनियाभर में लोगों की मदद करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos