लाइव न्यूज़ :

स्विस बैंकों में सबसे ज्यादा ब्रिटेन का धन जमा, भारत इस लिस्ट में खिसककर 74वें स्थान पर पहुंचा

By भाषा | Updated: June 30, 2019 18:58 IST

दुनियाभर के लोगों ने जितना धन स्विटजरलैंड के बैंकों में जमा कराया है उसका मात्र 0.07 प्रतिशत धन ही भारतीयों का वहां जमा है। पिछले साल इस सूची में भारत का स्थान 73वां था जबकि उससे पिछले साल यह 88वें पर था।

Open in App

स्विस बैंकों में भारतीयों द्वारा रखे जाने वाले धन के मामले में भारत का स्थान एक पायदान नीचे फिसलकर 74वें स्थान पर आ गया है। जबकि ब्रिटेन अब भी शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक स्विस नेशनल बैंक द्वारा जारी आंकड़ों में यह बात सामने आयी है।

दुनियाभर के लोगों ने जितना धन स्विटजरलैंड के बैंकों में जमा कराया है उसका मात्र 0.07 प्रतिशत धन ही भारतीयों का वहां जमा है। पिछले साल इस सूची में भारत का स्थान 73वां था जबकि उससे पिछले साल यह 88वें पर था।

केंद्रीय बैंक के आंकड़ों का आकलन दिखाता है कि भारतीयों या भारतीय कंपनियों ने स्विस बैंकों में कम पैसा जमा कराया है। दुनियाभर के ग्राहकों द्वारा स्विस बैंकों में जमा कराए गए कुल धन का यह मात्र 0.07 प्रतिशत है।

ब्रिटेन इस सूची में शीर्ष पर है। 2018 के अंत तक ब्रिटेन के निवासियों या कंपनियों ने स्विस बैंकों में जमा कराए कुल विदेशियों के धन का करीब 26 प्रतिशत जमा किया है। ब्रिटेन के बाद इस सूची में क्रमश: अमेरिका, वेस्ट इंडीज, फ्रांस और हांगकांग का स्थान है।

शीर्ष पांच देशों द्वारा स्विस बैंक में जमा कराया गया धन कुल विदेशियों द्वारा जमा कराए गए धन के 50 प्रतिशत से अधिक है। जबकि शीर्ष-15 देशों की सूची में यह धन 75 प्रतिशत के आसपास पहुंच जाता है जबकि शीर्ष-30 की हिस्सेदारी 90 प्रतिशत है। शीर्ष-10 की सूची में बहमास, जर्मनी, लक्जमबर्ग, केमैन आईलैंड और सिंगापुर शामिल है।

टॅग्स :मनीबैंक जालसाजीअमेरिकाब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं