लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के सेना प्रमुख ने भारत के थलसेना प्रमुख और सीडीएस के साथ बातचीत की

By भाषा | Updated: October 26, 2021 22:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत और थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने मंगलवार को ब्रिटेन के सेना प्रमुख जनरल सर मार्क कार्लटन-स्मिथ के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करने के उपायों पर व्यापक बातचीत की।

जनरल कार्लटन-स्मिथ ने जनरल रावत और जनरल नरवणे के साथ अलग-अलग भी बात की। बताया जा रहा है कि इन बैठकों में अफगानिस्तान की स्थिति पर भी चर्चा हुई। भारतीय थलसेना ने ट्वीट किया, “ब्रिटेन की सेना के प्रमुख जनरल सर मार्क कार्लटन-स्मिथ ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग मजबूत करने पर विचारों का आदान प्रदान किया।”

भारतीय थलसेना ने कहा कि जनरल कार्लटन-स्मिथ ने दोनों देशों की सेनाओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जनरल नरवणे से भी बात की। ब्रिटिश सेना प्रमुख भारत के चार दिवसीय दौरे पर हैं और इससे कुछ दिन पहले ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रूस भारत का दौरा कर चुकी हैं।

बैठक से पहले जनरल कार्लटन-स्मिथ ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों की श्रद्धांजलि दी और उन्हें साउथ ब्लॉक के लॉन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग