लाइव न्यूज़ :

रोहित शेखर की मौत पर मां को संदेह नहीं, बोलीं, 'मेरे बेटे को कुछ लोगों ने अवसाद दिया, जिसका खुलासा बाद में करूंगी'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 17, 2019 06:29 IST

रोहित शेखर तिवारी का मंगलवार को निधन हो गया । पुलिस और अस्पताल ने यह जानकारी दी। मैक्स अस्पताल ने बताया कि रोहित को मृत दशा में उसके यहां लाया गया।

Open in App

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एन डी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी का मंगलवार को निधन हो गया । रोहित शेखर तिवारी की मां उज्जवला तिवारी ने रोहित की मौत को सामान्य बताया है।

 उन्होंने कहा कि, रोहित की मौत पर हमें कोई संदेह नहीं ,लेकिन कुछ लोगों ने उसे अवसाद ( डिप्रेशन) दिया है। जिसके बारे में मैं बाद में बताऊंगी। मंगलवार को पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे 40 साल के रोहित शेखर तिवारी की रहस्यमय हालात में मौत हो गई थी। रोहित अपनी मां,पत्नी और भाई के साथ दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके में रहते थे।

 रोहित की मां उज्ज्वला दोपहर में साकेत इलाके के मैक्स अस्पताल में मेडिकल जांच लेने गई थी। तभी उन्हें घर से नौकरों और उनके दूसरे बेटे सिद्धार्थ ने फोन कर बताया कि रोहित के नाक से खून निकल रहा है और उसके हाथ पैर ठंडे पड़ गए हैं, रोहित की मां फौरन अस्पताल से एम्बुलेंस लेकर घर डिफेंस कॉलोनी में अपने घर पहुचीं और रोहित को लेकर वापस करीब 5 बजे मैक्स अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया।

हुआ निधन

रोहित शेखर तिवारी का मंगलवार को निधन हो गया । पुलिस और अस्पताल ने यह जानकारी दी। मैक्स अस्पताल ने बताया कि रोहित को मृत दशा में उसके यहां लाया गया। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) विजय कुमार ने बताया कि रोहित को शाम करीब पांच बजे अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह दक्षिण दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में रहते थे। उन्होंने बताया कि उनकी मां उज्ज्वला तिवारी भी इसी अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें उनके बेटे के अस्वस्थ होने और नाक से खून बहने की खबर घर से मिली थी। 

अस्पताल ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ‘‘मैक्स अस्पताल को चार बजकर 41 मिनट पर रोहित शेखर तिवारी के घर से एक आपात कॉल आया। एक एंबुलेंस तिवारी को लेकर साकेत के मैक्स अस्पताल पहुंचा जहां उन्हें आपात विभाग में मृत घोषित कर दिया गया। ’’ अस्पताल ने कहा , ‘‘स्थापित प्रक्रिया के अनुसार हमने प्रशासन को सूचित कर दिया। ’’ नारायण दत्त तिवारी पिछले साल अपने जन्म दिन 18 अक्टूबर को 93 साल की उम्र में चल बसे थे। तब उनका भी साकेत के इसी अस्पताल में उम्र संबंधी बीमारियों का इलाज चल रहा था। केंद्र में विभिन्न पदों पर रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण दत्त तिवारी उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे थे। रोहित 2017 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गये थे और हाल ही में उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का संकेत दिया था

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल