लाइव न्यूज़ :

उज्जैन: श्री महाकालेश्वर मंदिर पुजारी समिति ने महाकाल अन्नक्षेत्र में आटा और चना दान किया, रोजाना 2000 लोगों के मिल रहा भोजन

By बृजेश परमार | Updated: April 17, 2020 23:32 IST

मध्य प्रदेश के उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क श्री महाकाल अन्न क्षेत्र में भोजन निर्माण कर गरीबों को भोजन के पैकेट वितरण प्रतिदिन कराये जा रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क श्री महाकाल अन्न क्षेत्र में भोजन निर्माण कर गरीबों को भोजन के पैकेट वितरण प्रतिदिन कराये जा रहे हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर एसएस रावत ने बताया कि मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क अन्नक्षेत्र से प्रतिदिन दो हजार लोगों के लिये भोजन की व्यवस्था की जा रही है। 

मध्य प्रदेश के उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क श्री महाकाल अन्न क्षेत्र में भोजन निर्माण कर गरीबों को भोजन के पैकेट वितरण प्रतिदिन कराये जा रहे हैं। 

पुजारी समिति द्वारा आगे आकर महाकाल नि:शुल्क अन्नक्षेत्र में अन्नदान दिया जा रहा है। महाकाल पुजारी समिति ने महाकाल नि:शुल्क अन्नक्षेत्र में 25 किलो की 200 कट्टी आटा एवं 25 किलो के चार कट्टी चना दान में उपलब्ध कराया है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश सहित शहर में लॉकडाउन और कर्फ्यू भी लगा हुआ है। 

इस संकट की घड़ी में गरीब व्यक्तियों को महाकाल अन्नक्षेत्र से भोजन के पैकेट का वितरण कार्य निरन्तर जारी है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर एसएस रावत ने बताया कि मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क अन्नक्षेत्र से प्रतिदिन दो हजार लोगों के लिये भोजन की व्यवस्था की जा रही है। 

संभागायुक्त श्री आनन्द कुमार शर्मा की पहल पर एडीएम श्री आरपी तिवारी ने श्री महाकालेश्वर मंदिर के महाकाल पुजारी समिति से चर्चा की। 

भोजन निर्माण एवं वितरण व्यवस्था में लगभग 60 से ज्यादा कर्मचारी लगे हैं और अपनी सेवाभाव से प्रतिदिन काम कर रहे हैं।

सोशल डिस्टेंस का पालन भी अनिवार्य रूप से मंदिर में पुजारियों के द्वारा किया जा रहा है। नि:शुल्क अन्नक्षेत्र में दानदाताओं के द्वारा दान देते समय भी सोशल डिस्टेंस के साथ-साथ मास्क लगाने का पालन भी किया जा रहा है।  

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनामध्य प्रदेशउज्जैनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं