लाइव न्यूज़ :

उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिरः 80 दिन बाद, 28 जून से श्रद्धालुओं के लिए फिर से खुलेगा

By बृजेश परमार | Updated: June 12, 2021 19:31 IST

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के एक सदस्य ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के कारण मंदिर को इस साल नौ अप्रैल से जनता के लिए बंद कर दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमंदिर प्रबंधन समिति द्वारा एक सप्ताह के अंदर इसकी रूपरेखा तय की जाएगी। मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोलने का निर्णय लिया गया। श्रद्धालुओं को टीकाकरण प्रमाणपत्र समेत कोविड-19 की जांच रिपोर्ट देनी होगी।

भोपालः मध्य प्रदेश के उज्जैन में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आने के मद्देनजर प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर को 80 दिन के अंतराल के बाद 28 जून से श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोलने का निर्णय लिया गया है।

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के एक सदस्य ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के कारण मंदिर को इस साल नौ अप्रैल से जनता के लिए बंद कर दिया गया था। महामारी के चलते मंदिर को अप्रैल 2021 में दूसरी बार बंद करना पड़ा था। मंदिर के सहायक प्रशासक आर के तिवारी ने बताया, ‘‘जिला आपदा प्रबंधन समिति की शुक्रवार की बैठक में मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोलने का निर्णय लिया गया। मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा एक सप्ताह के अंदर इसकी रूपरेखा तय की जाएगी।

मंदिर में प्रवेश करने वाले लोगों को कोविड-19 के दिशा निर्देशों के तहत सभी सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा।’’ उन्होंने बताया, ‘‘भक्तों को मंदिर में प्रवेश करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना होता है। पंजीकरण के साथ श्रद्धालुओं को टीकाकरण प्रमाणपत्र समेत कोविड-19 की जांच रिपोर्ट देनी होगी, जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हो।’’

तिवारी ने बताया कि जो श्रद्धालु अपनी जांच रिपोर्ट नहीं ला सकते हैं उनकी तुरंत जांच करने के लिए यहां एक केन्द्र स्थापित किया जाएगा। देश में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर भी एक है। यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उज्जैन में शुक्रवार को कोविड-19 के आठ नए मामले आए जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,843 हो गयी है, जबकि संक्रमण से 171 लोगों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशउज्जैनमहाकालेश्वर मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन