लाइव न्यूज़ :

उज्जैन के अस्पताल में आग, मरीजों को किया गया दूसरे अस्पतालों में भर्ती

By भाषा | Updated: April 4, 2021 22:12 IST

Open in App

उज्जैन (मप्र), चार अप्रैल मध्य प्रदेश के उज्जैन में रविवार को एक निजी अस्पताल में आग लग गई,जिसके बाद वहां भर्ती मरीजों को तुरंत अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जिलाधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि चार मरीज आग के धुएं से प्रभावित हुए और इनमें दो की हालत गंभीर है। इन मरीजों को बेहतर उपचार के लिये इंदौर रेफर किया गया है।

सिंह ने बताया कि दोपहर जब पाटीदार अस्पताल में आग लगी तब वहां 80 मरीज भर्ती थे। इसमें कोरोना वायरस से संक्रमित 62 मरीज भी शामिल हैं। आग लगने के तुरंत बाद सभी मरीजों को दूसरे अस्पतालों में भेज दिया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि आग के धुएं के कारण परिसर में कुछ मरीजों को बेचैनी महसूस हुई और उन्हें निकट के अन्य अस्पतालों में भेजा गया। जबकि गंभीर हालत वाले मरीजों को दूसरे अस्पतालों के आईसीयू में स्थानांतरित किया गया।

उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण फिलहाल मालूम नहीं हो सका है।

उन्होंने बताया कि आग लगने के समय अस्पताल के आईसीयू में कुल 12 मरीजों का उपचार चल रहा था।

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गंभीर हालत वाले मरीजों के उपचार का खर्च सरकार वहन करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग