झलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो
By बृजेश परमार | Updated: April 10, 2026 16:31 IST2026-04-10T16:26:25+5:302026-04-10T16:31:09+5:30
अधिकारियों ने बताया कि बच्चे की पहचान राजस्थान के पाली जिले के गुंडनाला गांव के प्रवीण देवासी के पुत्र भागीरथ के रूप में हुई है।

photo-lokmat
बडनगरः मध्य प्रदेश के उज्जैन में गुरुवार को 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरे ढाई वर्षीय बच्चे को लगभग एक दिन बीत जाने के बाद भी नहीं बचाया जा सका है। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार, बचाव अभियान पिछले 18 घंटों से जारी है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना उज्जैन जिले के बड़नगर थाना क्षेत्र के झालारिया गांव में हुई। अधिकारियों ने बताया कि बच्चे की पहचान राजस्थान के पाली जिले के गुंडनाला गांव के प्रवीण देवासी के पुत्र भागीरथ के रूप में हुई है।
3-year-old boy falls into a 70-foot borewell in Ujjain; SDRF teams launch urgent rescue operation as efforts continue to safely save the child.#Ujjain#MadhyaPradesh#BorewellRescue#ChildRescue#SDRF#BreakingNewspic.twitter.com/UPZ9jE7XOJ
— bharat24by7 (@Bharat24by7) April 10, 2026
Ujjain: After three-year-old Bhagirath fell into a borewell, Collector Roshan Kumar Singh says, "Rescue operations are ongoing. Teams from NDRF and SDRF are continuously engaged in relief and rescue work. The incident occurred around 1:30 PM. Some families from Rajasthan had been… pic.twitter.com/UDCpzp8YIs
— IANS (@ians_india) April 10, 2026
झलारिया गांव के खेत में गुरुवार शाम को भेड चराने वाले प्रवीण देवासी का ढाई वर्ष का पुत्र भागीरथ खेलते समय खेत में बोरवेल में जा गिरा। देवासी का परिवार तीन दिन पूर्व ही यहां आया था। हादसे की जानकारी लगने पर थाना पुलिस पहुंची एवं रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया है। बच्चे को नली के सहारे आक्सीजन पहुंचाई जा रही है। स्थल पर एसडीआरएफ की टीम एवं संसाधन पहुंचा दिए गए हैं।
हादसा बडनगर तहसील मुख्यालय से 10किलोमीटर उज्जैन की और हुआ है। उज्जैन रोड मुख्य मार्ग पर उप जेल से करीब तीन किलोमीटर अंदर झलारिया गांव है। तीन दिन पूर्व यहां राजस्थान के पाली जिला अंतर्गत गुडानला से भेड चराने प्रवीण देवासी परिवार के साथ आया था। गुरूवार शाम को परिवार अपने काम में लगा था और झलारिया से पलदूना गांव के रास्ते पर अय्यूब खान के खेत में खेल रहा था।
पास ही कुछ दूरी पर उसका पिता एवं परिवारजन भेडों की देख रेख कर रहे थे। इसी दौरान बच्चा खेत में मौजूद बोरवेल में जा गिरा। एसडीओपी महेन्द्रसिंह परमार के अनुसार घटना की सूचना शाम 7 से 7.30 बजे के बीच मिलने पर तत्काल पुलिस दल स्थल पर पहुंचा एवं एसडीआरएफ टीम और संसाधन मंगवाए गए।
Ujjain: After three-year-old Bhagirath fell into a borewell, Collector Roshan Kumar Singh says, "Rescue operations are ongoing. Teams from NDRF and SDRF are continuously engaged in relief and rescue work. The incident occurred around 1:30 PM. Some families from Rajasthan had been… pic.twitter.com/UDCpzp8YIs
— IANS (@ians_india) April 10, 2026
बड़नगर के झालरिया क्षेत्र में दो वर्षीय मासूम भागीरथ देवासी के बोरवेल में गिरने की घटना अत्यंत दुखद है।
— Umang Singhar (@UmangSinghar) April 10, 2026
ईश्वर से प्रार्थना है कि मासूम को शीघ्र एवं सकुशल बाहर निकाला जाए।
राज्य सरकार से आग्रह है कि प्रदेशभर में खुले एवं असुरक्षित बोरवेल को तत्काल प्रभाव से सुरक्षित रूप से बंद… pic.twitter.com/J6thtqXOx2
बच्चा बोरवेल में करीब 60 फीट की गहराई पर फस गया है उसके आगे बोरवेल सकरा है एवं नीचे की गहराई में पानी की स्थिति है। बच्चे को बोरवेल में आक्सीजन के लिए नली डाल दी गई है । उसकी हलचल देखी जा रही है।
Ujjain: After three-year-old Bhagirath fell into a borewell, Collector Roshan Kumar Singh says, "Rescue operations are ongoing. Teams from NDRF and SDRF are continuously engaged in relief and rescue work. The incident occurred around 1:30 PM. Some families from Rajasthan had been… pic.twitter.com/UDCpzp8YIs
— IANS (@ians_india) April 10, 2026
Ujjain: After three-year-old Bhagirath fell into a borewell, MLA Jitendra Pandya says, "All government officials, NDRF, SDRF, doctors, and the administration are working with full dedication. We pray to God for the child to be rescued safely. The child is a resident of Rajasthan,… pic.twitter.com/1BeegSY8yQ
— IANS (@ians_india) April 10, 2026
सूचना मिलने पर कलेक्टर रोशनकुमार सिंह एवं एसपी प्रदीप शर्मा घटनास्थल पहुंचे हैं। बकौल कलेक्टर रोशनकुमार सिंह स्थल पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है और उन्होंने अपना रेस्क्यू शुरू कर दिया है। स्थल पर आक्सीजन के साथ जेसीबी एवं पोकलेन मशीन भी मौजूद है।

