लाइव न्यूज़ :

उज्जैन: गंभीर नदी में डूबने से दो बच्चों सहित 3 लोगों की मौत

By बृजेश परमार | Updated: April 13, 2020 03:20 IST

मवेशी चराने के दौरान ही दोनों बच्चे नदी पर नहाने चले गए। यहां नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इन्हें डूबता देख गांव का ही युवक वीरसिंह पिता राजाराम 22 वर्ष बचाने के लिए गया तो वह भी इनके साथ उलझकर रह गया।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के भैरवगढ़ थाना अंतर्गत इलाहीपुर गांव में रविवार की दोपहर गंभीर नदी में डूबकर दो बच्चों और एक युवक की मौत हो गई।पुलिस ने तीनों के शव नदी से बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे।

मध्य प्रदेश के भैरवगढ़ थाना अंतर्गत इलाहीपुर गांव में रविवार की दोपहर गंभीर नदी में डूबकर दो बच्चों और एक युवक की मौत हो गई, पुलिस ने तीनों के शव नदी से बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे।

थानाप्रभारी जयश्री राम बरडे के अनुसार थाना क्षेत्रअंतर्गत इलाहीपुर गांव के निवासी बच्चे राजपाल पिता रामसिंह 10 वर्ष एवं अरूण पिता जगदीश 10 वर्ष गांव के पास ही स्थित गंभीर नदी के पास मवेशी चराने गए थे।

मवेशी चराने के दौरान ही दोनों बच्चे नदी पर नहाने चले गए। यहां नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इन्हें डूबता देख गांव का ही युवक वीरसिंह पिता राजाराम 22 वर्ष बचाने के लिए गया तो वह भी इनके साथ उलझकर रह गया।

प्रत्यक्षदर्शी गांव के ही कुछ बच्चों ने इसकी सूचना गांव में दी, ग्रामीणों ने पुलिस को बुलवाया। इसके बाद तीनों के शव नदी से बाहर निकाले गए। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाए।

टॅग्स :मध्य प्रदेशउज्जैनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे