लाइव न्यूज़ :

फिल्म निर्माण विधा की 75 युवा प्रतिभाओं का चयन करेगा यूजीसी, आईएफएफआई में शामिल हो सकेंगे

By भाषा | Updated: October 23, 2021 16:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत फिल्म निर्माण की विभिन्न विधाओं के तहत 75 युवा प्रतिभाओं के चयन के लिये आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन चयनित युवाओं को नवंबर में गोवा में आयोजित होने वाले भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह (आईएफएफआई) की प्रमुख गतिविधियों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा ।

यूजीसी के सचिव रजनीश जैन ने देश के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों एवं कालेजों के प्राचार्यो को पत्र लिखकर उनसे उभरती प्रतिभाओं को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिये प्रोत्साहित करने को कहा है।

जैन ने अपने पत्र में कहा है कि शिक्षा मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से आयोग को पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें आजादी के अमृत महोत्सव के तहत फिल्म निर्माण की विभिन्न विधाओं के तहत 75 युवा प्रतिभाओं के चयन के लिये कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई है।

फिल्म निर्माण से संबंधित इन विधाओं में निर्देशन, संपादन, सिनेमेटोग्राफी, साउंड रिकार्डिंग, अभिनय, पार्श्व गायन, निर्माण, डिजाइन, पठकथा लेखन आदि शामिल है।

इसमें कहा गया है कि चयनित आवेदकों को 20 से 28 नवंबर के दौरान गोवा में 52वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में प्रमुख गतिविधियों में हिस्सा लेने एवं संवाद सत्र में शामिल होने का मौका मिलेगा ।

जैन ने पत्र में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों एवं कालेजों के प्राचार्यो से युवाओं एवं उभरती प्रतिभाओं को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने को प्रोत्साहित करने को कहा है।

इस कार्यक्रम में प्रतिभागी 5 मिनट का वीडियो, आडियो सहित अपने कार्यो की प्रस्तुति पेश कर सकते हैं । यह एक अक्टूबर 2021 तक तीन वर्ष से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए ।

इस कार्यक्रम में 75 युवा प्रतिभाओं के चयन के लिये प्रमुख फिल्मी हस्तियों का निर्णायक मंडल होगा जो पहले आवेदकों में से 150 प्रतियोगियों का चुनेगा और फिर इनमें से 75 प्रतिभाओं का चयन करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां