लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संक्रमण की स्थिति के मद्देनजर यूजीसी-नेट परीक्षा स्थगित : शिक्षा मंत्री

By भाषा | Updated: April 20, 2021 16:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को यह घोषणा की कि 2 से 17 मई तक निर्धारित यूजीसी-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) को कोविड-19 महामारी की स्थिति के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया है ।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के आदेश के अनुसार, संशोधित तिथि की घोषणा बाद में की जायेगी । परीक्षा से कम से कम 15 दिन पहले तारीख का ऐलान किया जाएगा ।

निशंक ने ट्वीट किया, ‘‘ कोविड-19 संक्रमण फैलने के मद्देनजर उम्मीदवारों एवं परीक्षाकर्मियों की सुरक्षा को देखते हुए मैंने एनटीए के महानिदेशक को यूजीसी-नेट दिसंबर चक्र (मई 2021) परीक्षा को स्थगित करने का सुझाव दिया । ’’

वहीं, एनटीए ने अपने आदेश में कहा कि कोविड-19 महामारी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए और उम्मीदवारों एवं परीक्षाकर्मियों की सुरक्षा के मद्देनजर यूजीसी-नेट परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos