लाइव न्यूज़ :

यूजीसी ने विश्वविद्यालयों, कॉलेजों को फिर से खोलने के लिए दिशानिर्देश जारी किए

By भाषा | Updated: November 5, 2020 19:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देश भर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को फिर से खोलने के लिए बृहस्पतिवार को दिशानिर्देशों को अधिसूचित किया। कोविड-19 महामारी के कारण शिक्षण संस्थान मार्च से ही बंद हैं।

केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य केंद्रीय वित्त पोषित उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए, परिसरों को फिर से खोलने का निर्णय उनके कुलपतियों और प्रमुखों पर छोड़ दिया गया है।

दिशानिर्देशों में कहा गया है कि राज्यों के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए संबंधित राज्य सरकारों को फैसला करना होगा।

दिशानिर्देशों के अनुसार "राज्य विश्वविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों सहित अन्य सभी संस्थानों के लिए संबंधित राज्य सरकारों के फैसलों के अनुसार कक्षाएं शुरू होंगी।’’

विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से कहा गया है कि वे चरणबद्ध तरीके से परिसरों को खोलने की योजना बनाएं तथा ऐसी गतिविधियों पर जोर दें जिनमें कोरोना वायरस मानदंडों का पालन हो। इनमें सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग शामिल हैं।

दिशानिर्देशों में कहा गया है, "विश्वविद्यालय और कॉलेजों को तभी खोलने की अनुमति दी जाएगी, जब वे निषिद्ध क्षेत्रों से बाहर हों। इसके अलावा निषिद्ध क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों और कर्मचारियों को कॉलेजों में जाने की अनुमति नहीं होगी।"

इसके साथ ही छात्रों और कर्मचारियों को सलाह दी जाएगी कि वे निषिद्ध क्षेत्रों में आने वाले इलाकों का दौरा न करें। विश्वविद्यालय और कॉलेज के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह