लाइव न्यूज़ :

यूजीसी ने एमफिल, पीएचडी के छात्रों को शोध पत्र जमा करने के लिए और छह महीने का समय दिया

By भाषा | Updated: December 4, 2020 16:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने कोविड-19 महामारी के चलते विश्वविद्यालयों के लंबे समय से बंद रहने के मद्देनजर एमफिल और पीएचडी के छात्रों को शोध पत्र जमा करने के लिए और छह महीने का समय दिया है।

इससे पहले, छात्रों को 31 दिसंबर तक की समय सीमा दी गई थी। हालांकि, इसे अब बढ़ा कर 30 जून कर दिया गया है लेकिन पीएचडी और एमफिल के लिए फेलोशिप का समय पांच साल ही रहेगा।

यूजीसी के सचिव रजनीश जैन ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के चलते विश्वविद्यालय पिछले कई महीनों से बंद हैं। इसलिए, छात्र विश्वविद्यालय की प्रयोगशालाओं में अपना शोध या प्रयोग नहीं कर सके हैं, ना ही उन लोगों को पुस्तकालय की सुविधा मिल सकी जो कि शोध पत्र के संकलन के लिए बहुत जरूरी है। ’’

उल्लेखनीय है कि यूजीसी ने कोविड-19 महामारी एवं इसके चलते लागू किए गए लॉकडाउन के मद्देनजर विश्वविद्यालयों के लिए 29 अप्रैल को परीक्षा एवं अकादमिक कैलेंडर जारी किए थे। इन दिशानिर्देशों के मुताबिक, अपना शोधपत्र जमा करने वाले एमफिल और पीएचडी के छात्रों के लिए छह महीने की समय सीमा बढ़ाई गई थी।

जैन ने कहा, ‘‘उपरोक्त बातों को ध्यान में रखते हुए और शोधार्थियों के व्यापक हित को देखते हुए, एमफिल और पीएचडी के छात्रों को और छह महीने का समय दिया गया है, जो अपना शोध पत्र 31 दिसंबर तक जमा करने वाले थे। उन्हें (अगले साल) 30 जून का समय मिल सकता है। ’’

कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए मार्च में विश्वविद्यालय बंद कर दिए गये थे। बाद में, एक राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। विश्वविद्यालयों एवं उच्चतर शैक्षणिक संस्थानों के परिसरों में पठन-पाठन शुरू करने का फैसला राज्य सरकारों पर छोड़ दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे