लाइव न्यूज़ :

यूजीसी ने एमफिल, पीएचडी के लिए शोध प्रबंध जमा कराने की अवधि जून, 2022 तक बढ़ाई

By भाषा | Updated: December 2, 2021 13:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने एमफिल और पीएचडी छात्रों के लिए शोध प्रबंध (थीसिस) जमा कराने की अवधि अगले साल 30 जून तक बढ़ा दी है।

यूजीसी के सचिव रजनीश जैन ने कहा, ‘‘शोधकर्ताओं के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए, विश्वविद्यालय एमफिल और पीएचडी छात्रों को अपने शोध प्रबंध जमा करने के लिए 31 दिसंबर के बाद छह और महीने यानी 30 जून, 2022 तक का समय दे सकते हैं। यह भी अधिसूचित किया जाता है कि शोध प्रबंध जमा करने की अवधि को विस्तार देकर जून तक किए जाने की घोषणा ऐसे सभी छात्रों पर लागू होगी, जिनके शोध प्रबंध जमा कराने की नियत तारीख 30 जून या उससे पहले है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि ऊपर उल्लेख किया गया है, छह महीने का विस्तार दो सम्मेलनों में प्रस्तुति और प्रकाशन के साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए भी दिया जा सकता है। बहरहाल, फेलोशिप की अवधि केवल पांच साल ही रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं