लाइव न्यूज़ :

यूजीसी ने विश्वविद्यालयों, कालेजों से निवेशक एवं वित्तीय साक्षरता अभियान में भाग लेने को कहा

By भाषा | Updated: October 27, 2021 15:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विश्वविद्यालयों और संबद्ध कॉलेजों/संस्थानों को निवेशक एवं वित्तीय साक्षरता अभियान में भाग लेने के लिए कहा है । इसका मकसद लोगों में वित्तीय साक्षरता एवं निवेश के प्रति जागरूकता के प्रसार के लिए छात्र समुदाय का उपयोग करना है।

यूजीसी के सचिव रजनीश जैन ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को लिखे पत्र में कहा कि कारपोरेट मामलों के मंत्रालय के अधीन निवेशक शिक्षा एवं संरक्षण कोष प्राधिकार द्वारा शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से ‘निवेशक एवं वित्तीय साक्षरता अभियान’ चलाने की संभावना तलाशी जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान तीन महीने का है और इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) को जोड़ने का भी प्रस्ताव किया गया है।

पत्र में कहा गया है कि इस अभियान का उद्देश्य निवेशक जागरूकता संदेशों को फैलाने के लिए छात्र समुदाय का उपयोग करना है क्योंकि छात्र समुदाय परिवर्तन के माध्यम के रूप में कार्य कर सकता है और निवेशक जागरूकता संदेशों का प्रचार कर सकता है।

यूजीसी का मानना है कि ऐसे अभियानों से एक तरफ छात्र उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेंगे, दूसरी तरफ वे स्वयं सीखेंगे और अनुभव प्राप्त करेंगे ।

जैन ने अपने पत्र में कहा, ‘‘ विश्वविद्यालयों एवं उनसे संबद्ध कालेजों, संस्थानों से इस अभियान में हिस्सा लेने और इसे सफल बनाने का अनुरोध किया जाता है। ’’

इस अभियान की कार्य योजना में कहा गया है कि इसमें अर्ध शहरी/शहरी क्षेत्रों के 500 चुनिंदा शहरों से 500 संस्थानों (कॉलेज/संस्थान) की पहचान की जा सकती है।

इसमें एनएसएस स्वयंसेवकों और विभिन्न विश्वविद्यालयों, कॉलेजों एवं संस्थानों के छात्रों को कार्यक्रमों के अनुरूप उनके द्वारा की गई गतिविधियों की तस्वीर, मोबाइल वीडियो अपलोड करने की अनुमति दी जाएगी। इसके तहत अधिकतम पंजीकरण वाले संस्थान, कॉलेज, हाई स्कूल और हिस्सेदारी करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया