लाइव न्यूज़ :

कोविड टीकाकरण के लिए जरूरी दस्तावेज में यूडीआईडी कार्ड भी शामिल : सरकार

By भाषा | Updated: June 7, 2021 18:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून टीकाकरण तक दिव्यांग व्यक्तियों की पहुंच सहज और सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार ने कोविड टीकाकरण के फोटो पहचान पत्र दस्तावेज में यूडीआईडी कार्ड को भी शामिल किया है और इसके लिए जरूरी प्रावधान किये जा रहे हैं तथा यह जल्द को-विन ऐप पर भी उपलब्ध होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को इस बारे में बताया।

मंत्रालय ने राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 रोधी टीकाकरण के लिए मान्य फोटो पहचान पत्र के तौर पर यूडीआईडी कार्ड के इस्तेमाल को व्यापक रूप में प्रचारित करने का परामर्श दिया है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि केंद्र 16 जनवरी से सुचारू और प्रभावी टीकाकरण अभियान सुनिश्चित करने के लिए राज्यों के प्रयासों में सहयोग दे रहा है। देश भर में लाभार्थियों की विभिन्न श्रेणियों के टीकाकरण की प्रक्रिया को कारगर बनाने के लिए को-विन डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित किया है। को-विन कोविड टीका वितरण प्रणाली के लिए तंत्र को प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में प्रौद्योगिकी बुनियाद है।

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लिखे पत्र में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत आने वाले दिव्यांग लोगों के सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगों को जारी विशिष्ट विकलांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) कार्ड में सभी जरूरी विशिष्टताएं हैं। इसमें व्यक्ति का नाम, जन्म तारीख, लिंग का जिक्र और तस्वीर होती है और कोविड-19 टीकाकरण में पहचान के इस्तेमाल के लिए यह शर्तों को पूरा करता है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘इसलिए टीकाकरण तक दिव्यांग लोगों की पहुंच के लिए यह फैसला किया गया है कि निर्धारित फोटो आईडी दस्तावेजों की सूची में यूडीआईडी को शामिल किया जाए। इसके लिए जरूरी प्रावधान किए जा रहे हैं और जल्द ही यह को-विन में उपलब्ध होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया