लाइव न्यूज़ :

उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लाइन जम्मू-कश्मीर के लिए ‘गेम चेंजर’ होगी: केंद्रीय मंत्री

By भाषा | Updated: October 2, 2021 22:50 IST

Open in App

श्रीनगर, दो अक्टूबर केंद्रीय मंत्री दर्शना जरदोश ने शनिवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लाइन केंद्र शासित प्रदेश के लिए एक ‘गेम चेंजर’ साबित होगी और परियोजना पर 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जबकि शेष 2023 तक पूरा हो जाएगा।

रेल राज्य मंत्री केंद्र के जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत कश्मीर के दौरे पर हैं। जरदोश ने श्रीनगर रेलवे स्टेशन पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल परियोजना हम सबके साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलवे के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। यह रेलवे लाइन पूरे जम्मू-कश्मीर के लिए ‘गेम चेंजर’ साबित होगी। हम जल्द ही इस पर काम पूरा कर लेंगे। हमारा प्रयास 2023 तक इसे पूरा करने का है।’’

जरदोश ने कहा कि उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना आजादी के बाद भारत की सबसे महत्वाकांक्षी रेलवे परियोजना है और रेलवे समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के लिए पूरी क्षमता से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को राहत देने के अलावा खासकर कश्मीर जैसी जगह में सुरक्षा की दृष्टि से भी रेलवे नेटवर्क का रणनीतिक महत्व है।

मंत्री ने कहा कि उन्होंने जमीनी स्तर पर कार्य की प्रगति की समीक्षा की और काम तेज गति से जारी है। उन्होंने कहा, ‘‘लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और बाकी काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।’’

इससे पहले, मंत्री ने ट्रेन से बनिहाल रेलवे स्टेशन का दौरा किया और वहां ट्रेन परिचालन का जायजा लिया। उन्होंने टनल टी-80 कंट्रोल रूम और टनल 144 का भी निरीक्षण किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट