लाइव न्यूज़ :

उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल मार्ग दिसंबर 2022 तक पूरा हो जाएगा : महाप्रबंधक

By भाषा | Updated: December 15, 2020 21:10 IST

Open in App

जम्मू, 15 दिसंबर उत्तर रेलवे उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल मार्ग का सबसे कठिन 111 किलोमीटर लंबा हिस्सा दिसंबर 2022 तक पूरा करेगा, जो कश्मीर को देश के शेष हिस्से से रेल नेटवर्क से जोड़ेगा। यह जानकारी मंगलवार को यहां एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ काम पूरे जोरशोर से चल रहा है। प्रतिष्ठित परियोजना 2022 के अंत तक पूरी हो जाएगी।’’

उत्तर रेलवे 272 किलोमीटर लंबे रेल लाइन का निर्माण 28 हजार करोड़ रुपये की लागत से करा रहा है।

उन्होंने कहा कि उधमपुर से कटरा तक पहला सेक्शन और बनिहाल से बारामूला के बीच तीसरा सेक्शन पूरा हो गया है और ये दोनों सेक्शन संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबसे कठिन कटरा-बनिहाल सेक्शन पर काम तय कार्यक्रम के मुताबिक चल रहा है।

गंगल ने कहा कि रेलवे यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है कि परियोजना निर्धारित समय पर पूरी हो जाए। उन्होंने स्वीकार किया कि कोविड की स्थिति के कारण परियोजना के काम पर असर पड़ा है।

उन्होंने कहा कि उधमपुर-कटरा (25 किलोमीटर) सेक्शन, बनिहाल-काजीगुंड (18 किलोमीटर) सेक्शन और काजीगुंड-बारामूला (118 किलोमीटर) सेक्शन को चालू कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि अंतिम सेक्शन 111 किलोमीटर लंबे कटरा-बनिहाल पर काम फिलहाल जारी है। इस सेक्शन पर 174 किलोमीटर सुरंग में से 126 किलोमीटर पूरा हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे