लाइव न्यूज़ :

वाम मोर्चा की सरकार के विरुद्ध यूडीएफ करेगा डिजिटल रैली

By भाषा | Updated: November 30, 2020 19:31 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 30 नवंबर कांग्रेस नीत विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) पांच दिसंबर को डिजिटल माध्यम से एक रैली आयोजित करेगा जिसमें लाखों लोगों के भाग लेने की संभावना है।

यूडीएफ संयोजक एम एम हसन ने यहां सोमवार को कहा कि सत्ताधारी वाम लोकतांत्रिक मोर्चे की जनविरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार के विरुद्ध इस रैली का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अगले महीने होने वाले निकाय चुनाव से पहले यूडीएफ की राज्य समिति द्वारा आयोजित इस रैली का उद्देश्य समाज की जड़ों से जुड़े लोगों तक पहुंचना है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्निथला, एक घंटे की डिजिटल रैली का उद्घाटन करेंगे जो दिन दिन में 12 बारह बजे शुरू होगी।

उन्होंने कहा कि केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष एम रामचंद्रन, पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी और यूडीएफ के नेता पी के कुनहलीकुट्टी, पी जे जोसेफ, एन के प्रेमचंद्रन, अनूप जैकब और सी पी जॉन रैली में भाग लेंगे।

विपक्षी मोर्चा, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के इस्तीफे की मांग करते हुए दो दिसंबर को विरोध प्रदर्शन भी आयोजित करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह