लाइव न्यूज़ :

शीशम के पुराने पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर केरल विधानसभा में यूडीएफ ने किया हंगामा

By भाषा | Updated: June 8, 2021 17:48 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, आठ जून केरल विधानसभा में मंगलवार को विपक्षी यूडीएफ ने वायनाड में हाल में कई सौ साल पुराने शीशम के पेड़ों की बड़े पैमाने पर कटाई एवं तस्करी के मामले में वाममोर्चा सरकार पर अपराधियों को बचाने का आरोप लगाते हुए भारी हंगामा किया और सदन से बहिर्गमन किया।

विपक्ष ने सवाल किया कि महामारी के चलते लगायी गयी कई पाबंदियों के बावजूद कैसे तस्कर बिना अधिकारियों के सहयोग इस उत्तरी जिले से करोड़ों रूपये की इमारती लकड़ियां एर्णाकुलम की चिराई मिल में ले जा सकते हैं।

यूडीएफ यह भी जानना चाहा कि क्या वन मंत्री ए के शीसेंद्रन का इस अपराध के गुनहगारों से कोई संबंध है? इस पूरे मुद्दे पर कार्य स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग करते हुए कांग्रेस के पी टी थॉमस ने आरोप लगाया कि मट्टिल गांव में पेड़ों की अवैध कटाई के सिलसिले में अबतक 40 से अधिक मामले दर्ज किये गये हैं लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं की गयी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग तस्करी की गयी शीशम की लकड़ियां आरोपियों से बरामद करने के लिए अब तक तैयार नहीं है। आरोपियों के उच्च पदस्थ लोगों से संबंध होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने उच्च न्यायालय की निगरानी में इस मामले की जांच की मांग की।

विपक्ष के आरोपों पर वनमंत्री ने कहा कि वन संसाधनों की रक्षा करना सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा, ‘‘ सरकार वन संसाधनों की लूट में लगे किसी भी व्यक्ति का कभी बचाव करने या उसकी मदद करने का प्रयास नहीं करेगी। इस मुद्दे पर कठोर कदम उठाये जा रहे हैं।’’

जब सरकार के जवाब के बाद जब विधानसभा अध्यक्ष एम बी राजेश ने कार्य स्थगन प्रस्ताव को अनुमति नहीं दी तो विपक्षी सदस्य यह आरोप लगाते हुए सदन बर्हिगमन गये कि लूट करने वाले लोग प्रशासन के समर्थन से फल-फूल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया