लाइव न्यूज़ :

यूडीएफ, भाजपा ने केरल में सिल्वरलाइन परियोजना के विरूद्ध प्रदर्शन का समर्थन किया

By भाषा | Updated: October 27, 2021 18:43 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 27 अक्टूबर कांग्रेस नीत विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने केरल सरकार की ‘सिल्वरलाइन प्रोजेक्ट’ के विरूद्ध ‘जनपरिषद’ के प्रदर्शन का बुधवार को समर्थन किया और आरोप लगाया कि उपयुक्त वैज्ञानिक अध्ययन एवं मूल्यांकन किये बिना ही इसकी योजना बनायी जा रही है।

परिषद (परियोजना विरोधी कार्यकर्ताओं की) के विरोध मार्च के बाद राज्य सचिवालय के सामने एक बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने उत्तर केरल के कसारगोड को दक्षिण के तिरूवनंतपुरम से उच्च रफ्तार वाली रेल लाइन से जोड़ने के प्रस्ताव से जुड़ी इस परियोजना पर राज्य सरकार द्वारा हड़बड़ी दिखाने पर सवाल उठाया । इस परियोजना के पूरा हो जाने के बाद दोनों स्थानों के बीच यात्रा का समय चार घंटे घट जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार सामाजिक, पर्यावरण एवं आर्थिक प्रभाव मूल्यांकन किये बिना ही इस परियोजना की दिशा में आगे बढ़ रही है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने कहा कि उन्हें इस परियोजना के पीछे भारी घोटाले का संदेह है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री पिनराई विजयन इसके लिए केंद्र सरकार पर कितना ही दबाव क्यों न डाले, लेकिन यह नहीं होगा। यह परियोजना गरीब-विरोधी है। ’’उन्होंने कहा कि भाजपा का मत है कि इसे मंजूरी नहीं दी जाए।

मुस्लिम लीग के नेता पणक्कड़ सादिक अली शिहाब थांगल ने कहा कि विकास परियोजनाएं लोगों के जीवन में बेहतरी के लिए लागू की जानी चाहिए, लेकिन कॉरपोरेट को फायदा पहुंचाने के लक्ष्य से उसे आगे बढ़ाना राज्य के लिए ठीक नहीं है।

इस बीच विजयन ने विधानसभा में आज कहा कि सरकार ने परियोजना के वास्ते जमीन अधिग्रहित करने से पूर्व लोगों की चिंताओं के समाधान के लिए कदम उठाये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू