लाइव न्यूज़ :

राज्य में मजबूत नेतृत्व के अभाव में चुनावी दौड़ में पिछड़ा यूडीएफ

By भाषा | Updated: May 2, 2021 21:28 IST

Open in App

कोच्चि, दो मई केरल में ताबड़तोड़ प्रचार, सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश का मुद्दा और सोना तस्करी का मामला भी कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को राज्य विधानसभा चुनाव में अपेक्षित सफलता नहीं दिला पाया क्योंकि पिनराई विजयन के नेतृत्व के सामने राज्य में उसके पास कोई मजबूत चेहरा नहीं था।

विधानसभा चुनाव में यूडीएफ के उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं करने को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए भी एक झटके के तौर पर देखा जा रहा है जिन्होंने प्रचार के दौरान यूडीएफ को एक भरोसेमंद ताकत के तौर पर पेश करने की कोशिश की थी जो इस दक्षिणी राज्य में भाजपा के उभार को जवाब दे सकता है।

नतीजों ने यह भी दिखाया कि कई उम्मीदवारों को नए चेहरों से बदलने के पार्टी आला कमान के फैसले को भी लोगों ने खारिज कर दिया।

विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन के ठीक बाद कांग्रेस को “आई” और “ए” गुट की खींचतान झेलनी पड़ी।

पार्टी के वरिष्ठ नेता के सुधाकरन ने खुले तौर पर एआईसीसी महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता रमेश चेन्नीथला तथा ओमन चांडी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पार्टी की सभी समस्याओं के लिए वे ही जिम्मेदार हैं।

भाजपा के आक्रामक चुनाव प्रचार को देखते हुए कई जिलों में मुस्लिम और ईसाई बहुल क्षेत्रों में अल्पसंख्यक वोटों पर ज्यादा ध्यान देना भी कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन के खिलाफ गया।

चुनाव में भाजपा की बढ़त को रोकने के लिए अल्पसंख्यकों ने यूडीएफ की बजाय वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) पर दांव लगाने को तवज्जो दी।

पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी और नेता विपक्ष रमेश चेन्नीथला के नेतृत्व में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सबरीमला मुद्दे और माकपा के नेतृत्व वाले गठबंधन पर लगाए गए सोना तस्करी व भाई-भतीजेवाद के आरोपों पर निर्भर नजर आया। हालांकि नतीजों से साफ है कि आरोपों का ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा।

यूडीएफ ने 2019 के लोकसभा चुनाव में केरल में बड़ी जीत हासिल की थी और उसे इन चुनावों में भी अपने शानदार प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद थी।

यूडीएफ और भाजपा ने एलडीएफ के खिलाफ अपना प्रचार अभियान सोना तस्करी घोटाले पर केंद्रित रखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग