लाइव न्यूज़ :

उद्धव ने मोदी को पत्र लिखकर 25 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगवाने की इजाजत देने को कहा

By भाषा | Updated: April 5, 2021 22:57 IST

Open in App

मुंबई पांच अप्रैल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि 25 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगवाने की इजाज़त दी जाए।

मोदी को लिखी चिट्ठी में ठाकरे ने यह भी मांग की कि महाराष्ट्र को टीके की 1.5 करोड़ अतिरिक्त खुराकें उपलब्ध कराई जाएं जो राज्य सरकार को छह जिलों -- मुंबई, पुणे, ठाणे नासिक, औरंगाबाद और नागपुर में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण तीन सप्ताह के भीतर पूरा करने में सक्षम करेगा जहां कोरोना वायरस संक्रमण के अधिक मामले आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि ठाकरे ने प्रधानमंत्री को वायरस के संक्रमण की संचरण श्रृंखला को तोड़ने के लिए उनकी सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों से भी अवगत कराया।

ठाकरे ने लिखा है कि युवा पीढ़ी वायरस से संक्रमित हो रही है और इसके प्रसार को रोकने के लिए 25 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगवाने की पात्रता दी जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि युवाओं को अपनी जीविका के लिए सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करनी पड़ती है।

सीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री ने ठाकरे के पहले के सुझाव को स्वीकार किया है जो 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगवाने की इजाजत देने से संबंधित है।

उसने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से कहा कि उनकी सरकार पारदर्शी रूप से महामारी से निपट रही है और टीकाकरण अभियान का विस्तार कर रही है।

तीन अप्रैल को 4.6 लाख लोगों को महाराष्ट्र में टीका लगाया गया। राज्य में अबतक 76.86 लाख लोग टीके की खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर