लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे ने टीकाकरण पर प्रधानमंत्री की घोषणा का स्वागत किया

By भाषा | Updated: December 25, 2021 23:15 IST

Open in App

मुंबई, 25 दिसंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा का स्वागत किया कि 15-18 आयु वर्ग के किशोंरों को टीका लगाया जाएगा और अग्रिम मोर्चा के कर्मियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को ‘‘एहतियाती खुराक’’ मिलेगी।

ठाकरे ने एक बयान में कहा कि इस फैसले से कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी और बूस्टर खुराक के प्रवाधान से गंभीर रोगों से ग्रस्त वरिष्ठ नागरिकों को भी सहायता मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने सात दिसंबर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर बच्चों के टीकाकरण और बूस्टर खुराक के प्रावधान की मांग की थी। ठाकरे ने कहा कि हाल में राज्य कैबिनेट की बैठक में भी बूस्टर खुराक की आवश्यकता पर चर्चा हुई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेलीविजन पर प्रसारित राष्ट्र के नाम संबोधन में घोषणा की कि 15-18 वर्ष के किशोरों के लिए कोविड-19 रोधी टीकाकरण तीन जनवरी से शुरू होगा, जबकि स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चा के कर्मियों को ‘‘एहतियाती खुराक’’ 10 जनवरी से मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे