लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई विपक्ष की बैठक में शरीक होंगे उद्धव ठाकरे

By भाषा | Updated: August 13, 2021 16:21 IST

Open in App

मुंबई, 13 अगस्त महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 20 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई विपक्षी नेताओं की बैठक में शिरकत करेंगे। उनकी पार्टी ने यह जानकारी दी।

शिवसेना नेता संजय राउत ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि ठाकरे वीडियो लिंक के जरिये बैठक में हिस्सा लेंगे। कांग्रेस महाराष्ट्र में शिवसेना और राकांपा के साथ सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि वह नहीं जानते कि उनकी पार्टी को बैठक में बुलाया गया है या नहीं। यदि बुलाया गया है तो उन्हें इस बात की भी जानकारी नहीं है कि इसमें पार्टी की तरफ से कोई शरीक होगा कि नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो