लाइव न्यूज़ :

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे बनेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, एनसीपी-कांग्रेस का होगा उप मुख्यमंत्री!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2019 11:50 IST

एनसीपी-शिवसेना चाहती है कि कांग्रेस महाराष्ट्र में गठित होने वाले सरकार में शामिल हो। 

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना ने कहा है कि राज्य में बहुत जल्द उनकी पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। सूत्रों के अनुसार शिवसेना ने विधानसभा अध्यक्ष का फैसला एनसीपी-कांग्रेस के ऊपर छोड़ दिया है।

महाराष्ट्र में भले ही एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने शिवसेना के साथ सरकार बनाने पर अब तक पत्ते नहीं खोले हैं लेकिन पर्दे के पीछे कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने की तैयारी जारी है। अगले महीने शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी महाराष्ट्र में सरकार गठन का दावा ठोक सकती है। एनसीपी-कांग्रेस ने पूरे पांच साल के लिए शिवसेना के मुख्यमंत्री को स्वीकार कर लिया है।

इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि उद्धव ठाकरे पूरे कार्यकाल के लिए शिवसेना की ओर से मुख्यमंत्री होंगे। जबकि कांग्रेस और एनसीपी का उप मुख्यमंत्री होगा। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना ने 56, एनसीपी ने 54 और कांग्रेस ने 44 सीटों पर जीत हासिल की है। नियमों के मुताबिक 288 सदस्यीय विधानसभा में 42 मंत्री बनाये जा सकते हैं। शिवसेना के 15, एनसीपी के 14 और कांग्रेस के 13 मंत्री हो सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार शिवसेना ने विधानसभा अध्यक्ष का फैसला एनसीपी-कांग्रेस के ऊपर छोड़ दिया है। हालांकि कुछ दिनों पहले ही एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस से होगा। वहीं कांग्रेस सरकार बनाने की हड़बड़ी में नहीं है, पार्टी कुछ मुद्दों पर शिवसेना से पहले स्पष्टता चाहती है। कांग्रेस के दो बड़े नेताओं से इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि सरकार में शामिल या बाहर से समर्थन देने पर पार्टी के अंदर विचार चल रहा है। एनसीपी-शिवसेना चाहती है कि कांग्रेस महाराष्ट्र में गठित होने वाले सरकार में शामिल हो। 

राउत ने पवार से मुलाकात की, महाराष्ट्र में शिवसेना नीत सरकार का भरोसा जताया

इससे पहले सोमवरा को महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच हुई मुलाकात के कुछ घंटों बाद, शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने मराठा दिग्गज से मुलाकात की और भरोसा जताया कि राज्य में बहुत जल्द उनकी पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

राउत ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख से कहा कि उन्हें राज्य के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करनी चाहिए और उन्हें बेमौसम बरसात के चलते महाराष्ट्र में पैदा हुए कृषि संकट के बारे में सूचित करना चाहिए।

राउत ने कहा, “चूंकि वह (पवार) केंद्रीय कृषि मंत्री रहे हैं और एक वरिष्ठ नेता भी हैं, उन्हें नेताओं के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करनी चाहिए और प्रधानमंत्री से मुलाकात कर देश में किसानों के संकट के बारे में सूचित करना चाहिए।” महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर कोई बातचीत हुई, इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने सीधे-सीधे जवाब नहीं दिया लेकिन सरकार गठन का भरोसा जताया और कहा, “राज्य को बहुत जल्द शिवसेना के नेतृत्व में सरकार मिलेगी।’’

टॅग्स :उद्धव ठाकरेशिव सेनाकांग्रेसशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग