लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के लिए ‘‘परिवार के चिकित्सक’’ बन गए हैं उद्धव ठाकरे: शिवसेना

By भाषा | Updated: May 11, 2021 12:46 IST

Open in App

मुंबई, 11 मई शिवसेना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को राज्य के 12 करोड़ लोगों के लिए ‘‘परिवार का चिकित्सक’’ बताते हुए कहा कि ‘‘सबका ख्याल रखने वाले उनके व्यवहार’’ और प्रयासों ने राज्य को कोविड-19 वैश्विक महामारी का ‘‘खतरे का स्तर’’ पार करने से बचा लिया।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में छपे संपादकीय में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वैश्विक महामारी की दूसरी लहर से निपटने के महाराष्ट्र के प्रयासों की सराहना की है।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों के साथ हालिया संवाद में उनसे अपील की थी, कि वे मरीजों में संक्रमण का जल्द पता लगाने और समय पर उनका उपचार करने में मदद करें।

संपादकीय में ठाकरे को ‘‘कोविडोलॉजिस्ट’’ करार देते हुए कहा गया है कि वह संभवत: ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने कोविड-19 संकट का विस्तार से अध्ययन किया है।

शिवसेना ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ठाकरे ने महामारी का विस्तार से अध्ययन किया और वह मामलों की संख्या कम करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह महाराष्ट्र के 12 करोड़ लोगों के लिए (एक तरह से) परिवार के चिकित्सक बन गए हैं।’’

उसने कहा, ‘‘उन्होंने महाराष्ट्र को खतरे का स्तर पार नहीं करने दिया। इतना ही नहीं, ठाकरे लोगों के लिए परिवार के चिकित्सक बनकर कोविड-19 से लड़ने में उनका साहस बढ़ा रहे हैं। उनका सहयोग करना सभी का कर्तव्य है।’’

पार्टी ने कहा कि देश के अन्य राज्यों से कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले लोगों के शवों के ढेर की मन को झकझोर देने वाली तस्वीरें अंतरराष्ट्रीय मीडिया में प्रकाशित हो रही हैं।

शिवसेना ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र से इस प्रकार की कोई तस्वीर नहीं आई है। इसके लिए यदि मुख्यमंत्री ठाकरे को नहीं, तो फिर किसे श्रेय दिया जाना चाहिए?’’

उसने कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 की तीसरी लहर से लड़ने की तैयारी कर रही है, जिससे बच्चों के सर्वाधिक प्रभावित होने की आशंका है।

शिवसेना ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता तीसरी लहर के दौरान बच्चों को इससे बचाना है और उन्होंने चिकित्सकों से बच्चों में कुछ लक्षणों का पता लगाने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा है।

उन्होंने ठाकरे पर संक्रमण के डर से अपने आवास से बाहर नहीं निकलने का आरोप लगाने के लिए भाजपा और अन्य विपक्षी दलों पर परोक्ष निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ठाकरे ने अनावश्यक रूप से बाहर निकलना बंद कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित