लाइव न्यूज़ :

ज्यादा दिन नहीं चलेगी उद्वव ठाकरे सरकार: नारायण राणे

By भाषा | Updated: January 4, 2020 23:08 IST

उन्होंने दावा किया, ‘‘मंत्रियों ने बंगले और कार्यालय केबिन तो ले लिए हैं लेकिन अब भी उनके पास विभाग नहीं हैं। यह सरकार काम नहीं कर रही है।’’

Open in App
ठळक मुद्देराणे ने कहा कि महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार के गठन के एक माह बीतने के बाद भी मंत्रियों को विभाग का बंटवारा नहीं किया गया है। राणे ने ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवसेना प्रमुख को कोई प्रशासनिक अनुभव नहीं है।

शिवसेना की औरंगाबाद इकाई में दरार की रिपोर्टों और राज्य सरकार के एक मंत्री के इस्तीफा देने की अटकलों के बीच भाजपा के राज्यसभा सांसद नारायण राणे ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र की उद्वव ठाकरे नीत सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी। राणे ने सोलापुर में संवाददताओं से बातचीत में कहा कि महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार के गठन के एक माह बीतने के बाद भी मंत्रियों को विभाग का बंटवारा नहीं किया गया है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘मंत्रियों ने बंगले और कार्यालय केबिन तो ले लिए हैं लेकिन अब भी उनके पास विभाग नहीं हैं। यह सरकार काम नहीं कर रही है।’’

राणे ने ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवसेना प्रमुख को कोई प्रशासनिक अनुभव नहीं है। शिवसेना के अब्दुल सत्तार के इस्तीफा देने की अटकलों के बीच राणे ने कहा कि इस सरकार की उम्र ज्यादा लंबी नहीं है और विधायक इसी राह पर चलेंगे। यह तो शुरुआत भर है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सत्तार ने इस्तीफा दिया है।

शिवसेना के वरिष्ठ नेता अनिल देसाई और पूर्व विधायक अर्जुन खोटकर ने कहा कि सत्तार ने इस्तीफा नहीं दिया है, वहीं सिल्लोड से विधायक इस मामले में पूरे दिन चुप्पी साधे रहे। इससे पहले दिन में औरंगाबाद से पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे ने सत्तार पर भाजपा को जिला परिषद में उपाध्यक्ष पद जीतने में मदद करने का आरोप लगाया था। सत्तार अक्टूबर में राज्य विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुए थे।

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी