लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे सरकार में विदर्भ से महज 5 मंत्री 4 कैबिनेट, 1 राज्यमंत्री, मुंबई से 7 कैबिनेट मंत्री

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 7, 2021 13:27 IST

नाना पटोले विधानसभा अध्यक्ष थे, पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए उन्हें यह पद छोड़ना पड़ा. इससे एक और महत्वपूर्ण पद विदर्भ के हाथ से चला गया.

Open in App
ठळक मुद्देअनिल देशमुख का गृह मंत्रालय दिलीप वलसे पाटिल के पास गया है. ठाकरे सरकार में पश्चिम विदर्भ (अमरावती संभाग) के पास 2 और पूर्वी विदर्भ (नागपुर संभाग) के पास 3 मंत्री पद हैं. उत्पादन शुल्क मंत्रालय लेकर वित्त मंत्री अजित पवार को, जबकि श्रम मंत्रालय हसन मुश्रीफ को दिया गया है.

यदु जोशी

मुंबईः दो कैबिनेट मंत्रियों अनिल देशमुख और संजय राठोड़ के इस्तीफे के बाद अब महाविकास आघाड़ी सरकार में विदर्भ से महज 5 यानी 4 कैबिनेट और 1 राज्यमंत्री पद रह गया है.

उद्धव ठाकरे सरकार में पश्चिम विदर्भ (अमरावती संभाग) के पास 2 और पूर्वी विदर्भ (नागपुर संभाग) के पास 3 मंत्री पद हैं. नाना पटोले विधानसभा अध्यक्ष थे, पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए उन्हें यह पद छोड़ना पड़ा. इससे एक और महत्वपूर्ण पद विदर्भ के हाथ से चला गया. अनिल देशमुख का गृह मंत्रालय दिलीप वलसे पाटिल के पास गया है.

उनसे उत्पादन शुल्क मंत्रालय लेकर वित्त मंत्री अजित पवार को, जबकि श्रम मंत्रालय हसन मुश्रीफ को दिया गया है. ये तीनों नेता पश्चिम महाराष्ट्र से हैं. 62 विधायकों वाले विदर्भ से 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की थी.

विदर्भ के मौजूदा मंत्री नितिन राऊत: ऊर्जा मंत्री, राजेंद्र शिंगणे : एफडीए मंत्री, विजय वडेट्टीवार : राहत एवं पुनर्वास, ओबीसी विकास मंत्री यशोमति ठाकुर : महिला एवं बाल विकास मंत्री सुनील केदार : पशु संवर्धन, दुग्धविकास, खेल एवं युवा कार्य मंत्री बच्चू कडू़ - शालेय शिक्षण, महिला एवं बाल विकास, श्रम, अल्पसंख्यक विकास राज्यमंत्री.

ठाकरे सरकार में संभागवार मंत्री पद (विदर्भ छोड़कर) मुंबई - मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, कैबिनेट मंत्री सुभाष देसाई, आदित्य ठाकरे, अनिल परब, असलम शेख, वर्षा गायकवाड़, नवाब मलिक (7 कैबिनेट ) कोंकण - कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे, जितेंद्र आव्हाड़, उदय सामंत, राज्यमंत्री - अदिति तटकरे (3 कैबिनेट, एक राज्यमंत्री).

पश्चिम महाराष्ट्र - कैबिनेट - उपमुख्यमंत्री अजित पवार, जयंत पाटिल, दिलीप वलसे पाटिल, हसन मुश्रीफ, बालासाहब पाटिल. राज्यमंत्री - सतेज पाटिल, शंभुराज देसाई, विश्वजीत कदम, दत्ता भारणे, राजेंद्र पाटिल यड्रावकर. (5 कैबिनेट, 5 राज्यमंत्री).

उत्तर महाराष्ट्र - छगन भुजबल, बालासाहब थोरात, के. सी. पाड़वी, दादा भुसे, गुलाबराव पाटिल, शंकरराव गड़ाख, राज्यमंत्री प्राजक्त तनपुरे (6 कैबिनेट, एक राज्यमंत्री) मराठवाड़ा - कैबिनेट मंत्री - अशोक चव्हाण, धनंजय मुंडे, राजेश टोपे, अमित देशमुख, सांदिपान भुमरे, राज्यमंत्री - अब्दुल सत्तार, संजय बनसोडे. (5 कैबिनेट, 2 राज्यमंत्री).

फड़नवीस के कार्यकाल में विदर्भ का प्रतिनिधित्वः देवेंद्र फड़नवीस जब मुख्यमंत्री थे, तो उनके पास गृह, नगर विकास, सामान्य प्रशासन, सूचना एवं जनसंपर्क जैसे महत्वपूर्व विभाग थे. इसके अलावा 6 कैबिनेट और 5 राज्यमंत्री भी थे. सुधीर मुनगंटीवार के पास वित्त एवं वन, चंद्रशेखर बावनकुले के पास उत्पादन शुल्क एवं ऊर्जा मंत्रालय थे.

राजकुमार बडोले सामाजिक न्याय मंत्री थे. अशोक उईके के पास आदिवासी विकास, अनिल बोंडे के पास कृषि, संजय कुटे के पास श्रम मंत्रालय थे. पांडुरंग फुंडकर के निधान के बाद चंद्रकांत पाटिल को कृषि मंत्रालय सौंपा गया था. बाद में वह बोंडे को मिला. रणजीत पाटिल के पास नगर विकास एवं गृह मंत्रालय में राज्यमंत्री का पद था. प्रवीण पोटे लोक निर्माण एवं उद्योग राज्यमंत्री, मदन येरावार ऊर्जा, पर्यटन, एफडीए, सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री थे. संजय राठोड़ राजस्व राज्यमंत्री थे. परिणय फुके भी राज्यमंत्री थे. 

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसदेवेंद्र फड़नवीसभारतीय जनता पार्टीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग