महाराष्ट्र राजनीतिक संकट: SC के फैसले के एक दिन बाद ठाकरे ने शिंदे और भाजपा को दी नए चुनाव का सामना करने की चुनौती, कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 12, 2023 15:27 IST2023-05-12T15:26:08+5:302023-05-12T15:27:25+5:30

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनकी सहयोगी भाजपा को नए चुनाव का सामना करने की चुनौती दी।

Uddhav Thackeray dared Eknath Shinde and BJP to face fresh elections | महाराष्ट्र राजनीतिक संकट: SC के फैसले के एक दिन बाद ठाकरे ने शिंदे और भाजपा को दी नए चुनाव का सामना करने की चुनौती, कही ये बात

(फाइल फोटो)

Highlightsउद्धव ठाकरे का बयान महाराष्ट्र राजनीतिक संकट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के एक दिन बाद सामने आया है।उन्होंने कहा कि जैसा कि मैंने इस्तीफा दिया है, मुख्यमंत्री को भी नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र का नाम दुनिया भर में कीचड़ में घसीटा जा रहा है, ऐसा नहीं होना चाहिए।

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनकी सहयोगी भाजपा को नए चुनाव का सामना करने की चुनौती दी। उनका ये बयान महाराष्ट्र राजनीतिक संकट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के एक दिन बाद सामने आया है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "आइए हम सभी नए चुनाव का सामना करें और लोगों को अंतिम निर्णय लेने दें।" 

उन्होंने आगे कहा, "जैसा कि मैंने इस्तीफा दिया है, मुख्यमंत्री (एकनाथ शिंदे) को भी नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।" उन्होंने यह भी कहा कि अगर विधानसभा अध्यक्ष ने पिछले साल बगावत करने वाले शिवसेना के विधायकों की अयोग्यता पर फैसला नहीं लिया तो वह एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। बता दें कि इन बागी विधायकों की वजह से उनकी सरकार गिर गई थी।

उद्धव ठाकरे ने ये भी कहा, "जैसा कि हम पहले सुप्रीम कोर्ट गए थे, अगर स्पीकर समय सीमा के भीतर फैसला नहीं लेते हैं, तो हम एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। फिलहाल स्पीकर विदेश में हैं। जब वह वापस आएंगे तो उन्हें जल्द ही कोई फैसला लेना चाहिए। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बताना चाहता हूं कि देश में एक 'नंगा नाच' चल रहा है और आपको इसे रोकना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र का नाम दुनिया भर में कीचड़ में घसीटा जा रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए।" महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट पर सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने गुरुवार को सर्वसम्मति वाले अपने फैसले में कहा था कि वह उद्धव ठाकरे नीत तत्कालीन महा विकास आघाड़ी सरकार को बहाल नहीं कर सकता क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष जून माह में शक्ति परीक्षण का सामना किए बिना ही पद से इस्तीफा दे दिया था।

Web Title: Uddhav Thackeray dared Eknath Shinde and BJP to face fresh elections

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे