लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को बधाई दी

By भाषा | Updated: August 7, 2021 20:38 IST

Open in App

मुंबई, सात अगस्त महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को शनिवार को बधाई दी और कहा कि उनकी जीत ने खेल जगत का आत्मविश्वास बढ़ाया है।

ठाकरे ने कहा, ‘‘तोक्यो ओलंपिक की भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को दिल से बधाई। उनके प्रदर्शन ने खेल जगत का आत्मविश्वास बढ़ाया है।’’

उन्होंने कहा कि चोपड़ा ने ‘‘ओलंपिक में भागीदारी की हमारी खुशी को दोगुना कर दिया है’’।

उल्लेखनीय है कि स्टार एथलीट चोपड़ा ने भाला फेंक का स्वर्ण पदक अपने नाम करके भारत को ओलंपिक ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताओं में अब तक का पहला पदक दिलाकर इतिहास रच दिया है। हरियाणा के खांद्रा गांव के एक किसान के बेटे 23 वर्षीय नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक के लिये देश का लंबा इंतजार समाप्त कर दिया। एथलेटिक्स में पिछले 100 वर्ष से अधिक समय में भारत का यह पहला ओलंपिक पदक है। चोपड़ा भारत की तरफ से व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। इससे पहले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलंपिक 2008 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल