लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के खिलाफ उठाए गए कदमों से उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया

By भाषा | Updated: May 8, 2021 15:25 IST

Open in App

मुंबई, आठ मई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति से निपटने के लिए उठाए गए कदमों और इसकी तीसरी लहर को रोकने के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत कराया।

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री ने फोन कर ठाकरे से बात की और महाराष्ट्र में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री पिछले कुछ दिनों से राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर राज्यों में कोविड-19 की स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि वार्ता के दौरान ठाकरे ने राज्य को पर्याप्त ऑक्सीजन आपूर्ति करने की मांग दोहराई।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य आज कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा है।

ठाकरे ने कहा कि उनकी सरकार को मोदी के मार्गदर्शन का फायदा मिल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार के कई सुझावों को भी केंद्र ने स्वीकार किया है।

कोरोना की दूसरी लहर में महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। शुक्रवार को राज्य में 54,022 नये मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 49,96,758 हो गई। एक दिन पहले राज्य में 62,194 मामले दर्ज किए गए थे।

राज्य में अब तक इस महामारी से 74,413 लोगों की जान जा चुकी है। शुक्रवार को राज्य में 898 मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे