लाइव न्यूज़ :

उद्धव ने कोल्हापुर के शिवाजी विश्वविद्यालय के नाम को विस्तार देने का अनुरोध किया, कहा-रखा जाए ये नाम

By भाषा | Updated: December 8, 2019 05:01 IST

मुख्यमंत्री ने कहा, "समाज सुधारक ज्योतिबा फुले का नाम महात्मा ज्योतिबा फुले और संभाजी का नाम छत्रपति संभाजी महाराज लिया जाना अनिवार्य किया जाएगा।’’

Open in App
ठळक मुद्दे सरकार चाहती है कि विश्वविद्यालय का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय किया जाए। कोश्यारी राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति हैं।

 के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से कोल्हापुर के शिवाजी विश्वविद्यालय के नाम को विस्तार देने के लिये कानूनी प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सरकार चाहती है कि विश्वविद्यालय का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय किया जाए।

कोश्यारी राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति हैं। ठाकरे ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज पूजनीय योद्धा हैं और उनका नाम आदर के साथ लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुंबई हवाई अड्डे और और मध्य रेलवे के सीएसटी टर्मिनल का नाम भी उनके नाम पर रखा गया है, जिनमें 'महाराज' शब्द भी जोड़ा गया है।

ठाकरे ने कहा कि उनकी सरकार उनको सम्मान देना चाहती है। मुख्यमंत्री ने कहा, "समाज सुधारक ज्योतिबा फुले का नाम महात्मा ज्योतिबा फुले और संभाजी का नाम छत्रपति संभाजी महाराज लिया जाना अनिवार्य किया जाएगा।’’

टॅग्स :उद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतभाजपा का शोक की घड़ी से कोई लेना-देना नहीं, मौत में भी अवसर तलाश रही, इस मुद्दे पर बात करने का समय नहीं?, संजय राउत ने कहा-क्या सचमुच सुनेत्रा पवार बन रहीं डिप्टी सीएम?

भारतVIDEO: ठाकरे बंधुओं पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर MNS-शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने युवक को बेरहमी से पीटा, नंगा कर डेढ़ किमी तक घुमाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं