लाइव न्यूज़ :

चक्रवात से क्षति को कम करने के लिए समुद्र किनारे स्थायी ढांचा को लेकर केन्द्र से मदद की दरकार: उद्धव

By भाषा | Updated: May 21, 2021 18:42 IST

Open in App

मुंबई 21 मई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि चक्रवात से होने वाली क्षति को कम करने के लिए राज्य सरकार समुद्र तट पर स्थायी ढांचा स्थापित करने की योजना बना रही है और इसके लिए वह केन्द्र सरकार से मदद मांगेगी।

सिंधुदुर्ग जिले के मालवां में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बार-बार आने वाले चक्रवातों से फसलों, संपत्ति और मानव जीवन का नुकसान होता है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के कई इलाकों में इस हफ्ते कहर बरपाने वाला चक्रवात ताउते एक भीषण तूफान था । केन्द्र सरकार को वित्तीय मदद प्रदान करनी चाहिए।

ठाकरे ने कहा कि ताउते से हुए नुकसान का आकलन लगभग पूरा हो चुका है। पंचनामा तैयार करने की प्रक्रिया युद्ध स्तर पर चल रही है और इसके दो दिनों के भीतर पूरी होने की उम्मीद है। केन्द्र सरकार के तय नियमों के मुताबिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।

उन्होंने कहा, ' हमने केन्द्र सरकार से अधिक से अधिक मदद करने की अपील की है। प्रधानमंत्री संवेदनशील हैं। हम किसी प्रकार की राजनीति में नहीं पड़ना चाहते।'

ठाकरे ने कहा कि रत्नागिरी जिला तूफान से सर्वाधिक प्रभावित हुआ है।

महाराष्ट्र में तूफान के कारण दो लोगों की मौत हुई है जबकि आठ घायल हुए हैं। 17 मकान पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं और 6,766 मकानों को आंशिक तौर पर क्षति पहुंची है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा