लाइव न्यूज़ :

उद्धव अगले दो दिनों में लॉकडाउन पर फैसला कर सकते हैं : मंत्री

By भाषा | Updated: April 19, 2021 20:51 IST

Open in App

मुंबई, 19 अप्रैल महाराष्ट्र के मंत्री विजय वडेट्टीवार ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के अगले दो दिनों में सख्त लॉकडाउन के बारे में फैसला करने की उम्मीद है क्योंकि मौजूदा प्रतिबंध कोविड-19 को रोकने के लिए उतने कारगर नहीं हो पा रहे हैं।

राहत और पुनर्वास मंत्री ने यहां संवाददताओं से बातचीत करते हुए यह भी कहा कि राज्य सरकार कोई फैसला करने से पहले दिल्ली सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन का अध्ययन करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा कर्फ्यू से वैसी मदद नहीं मिल रही है, जिस प्रकार की उम्मीद की गयी थी। सख्त लॉकडाउन के संबंध में कोई फैसला एक या दो दिन में किये जाने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री अन्य लोगों से सलाह लेने के बाद फैसला करेंगे।’’

वडेट्टीवार ने दावा किया कि इससे पहले व्यापारियों और दुकानदारों ने लॉकडाउन का विरोध किया था, लेकिन अब वे ऐसे उपाय के पक्ष में हैं।

उन्होंने कहा कि उनका विभाग दिल्ली के लॉकडाउन का अध्ययन कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव