लाइव न्यूज़ :

देवेंद्र फड़नवीस बोले, उद्धव ठाकरे सरकार का ‘रिमोट कंट्रोल’ एनपीसी के हाथ में और ‘बैटरी’ कांग्रेस के पास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2020 19:28 IST

पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा,‘‘ कोई नहीं जानता कि सरकार कौन चला रहा है। मुख्यमंत्री हैं जिनका रिमोर्ट कंट्रोल किसी और के हाथ में है... रिमोट सिल्वर ओक (राकांपा प्रमुख शरद पवार के मुंबई आवास का नाम) में है और बैटरी दिल्ली में (जहां कांग्रेस नेतृत्व है) है।’

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री कुछ कहते हैं, सिल्वर ओक कुछ और दिल्ली इनसे कुछ ही अलग ही कहती है।’’जनता ने सबसे बड़ा दल बना भाजपा को जनादेश दिया था लेकिन हमारे साथ चालाकी और धोखा किया गया ताकि हम सरकार नहीं बना सके।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि सरकार का ‘‘रिमोट कंट्रोल’’ राकांपा के हाथ में है और ‘‘बैटरी’’ कांग्रेस के पास।

यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए फड़नवीस पूर्व सहयोगी शिवसेना पर विचारधारा छोड़ने और सरकार के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) एवं कांग्रेस से गठबंधन करने के लिए हमला किया। उन्होंने कहा,‘‘ कोई नहीं जानता कि सरकार कौन चला रहा है। मुख्यमंत्री हैं जिनका रिमोर्ट कंट्रोल किसी और के हाथ में है... रिमोट सिल्वर ओक (राकांपा प्रमुख शरद पवार के मुंबई आवास का नाम) में है और बैटरी दिल्ली में (जहां कांग्रेस नेतृत्व है) है।’’

महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री कुछ कहते हैं, सिल्वर ओक कुछ और दिल्ली इनसे कुछ ही अलग ही कहती है।’’ उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने सबसे बड़ा दल बना भाजपा को जनादेश दिया था लेकिन हमारे साथ चालाकी और धोखा किया गया ताकि हम सरकार नहीं बना सके।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि ठाकरे नीत सरकार ने किसानों को दिए भरोसे को पूरा नहीं किया है और शहरी आधारभूत ढांचे की योजनाएं ठप पड़ गई हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ इस सरकार की रुचि काम करने में नहीं है... यह काम रोकने में रुचि लेती है।’’

फड़नवीस ने कहा, ‘‘ कुछ लोगों के पास राष्ट्रवाद की विचारधारा थी जो आज बदल गई है। वे कहते हैं कि उनका रंग नहीं बदलेगा लेकिन आज हम देख रहे हैं कि उन्होंने अपना रंग बदल लिया है।’’ उनकी यह टिप्पणी संभवत: उद्धव ठाकरे के उस बयान के संदर्भ में है जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने ‘‘भगवा रंग’’ नहीं बदला है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर शिवसेना हिन्दुत्व को लेकर प्रतिबद्ध है तो क्यों नहीं संशोधित नागरिका कानून का समर्थन करती और अपने सहयोगी कांग्रेस द्वारा विनायक दामोदर सावरकर के कथित अपमान पर ताकत दिखाती है।

टॅग्स :मुंबईभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेशरद पवारसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं