लाइव न्यूज़ :

उद्धव, फडणवीस ने जनरल रावत, अन्य के निधन पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: December 8, 2021 23:41 IST

Open in App

मुंबई, आठ दिसंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को तमिलनाडु में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य की मृत्यु हो जाने पर शोक व्यक्त किया।

ठाकरे ने एक ट्वीट में कहा, "सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के कर्मियों की (हेलीकॉप्टर दुर्घटना में) मृत्यु होने से पूरे देश को गहरा दुख पहुंचा है। हमारा देश इस नुकसान से आहत है, मैं दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।”

फडणवीस ने देश के पहले सीडीएस जनरल रावत को श्रद्धांजलि दी और उन्हें एक दिग्गज करार दिया।

एक सोशल मीडिया संदेश में, भारतीय जनता पार्टी के नेता ने कहा, “बहुत दुखद, भयानक और बेहद दर्दनाक! हमने अपने पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी को तमिलनाडु में एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में खो दिया। दिल से संवेदना।"

उन्होंने आगे लिखा, “जनरल बिपिन रावत ने अपने लंबे करियर में विभिन्न भूमिकाओं और जिम्मेदारियों में हमारे देश की सेवा की। उन्होंने कई मिशन में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया। ‘दिग्गज’ जनरल बिपिन रावत को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि और सलाम।”

विधानसभा में विपक्ष के नेता फडणवीस ने कहा, “भारत माता के प्रति उनकी सेवा को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा। राष्ट्र इस बड़ी और अपूरणीय क्षति पर शोक व्यक्त करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो